फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor reviews security and arrangements for amarnath yatra

कड़ी सुरक्षा के बीच 28 जून को रवाना होगा अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था

Tue, 27 Jun 2017 07:27 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Tue, 27 Jun 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
governor reviews security and arrangements for amarnath yatra
Amarnath Yatra 2017 - फोटो : File Photo

29 जून से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा में आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए इस बार सुरक्षा प्रबंध कड़े किए गए हैं। जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से लेकर यात्रा मार्ग और पवित्र गुफा तक सुरक्षा पहरा कड़ा किया गया है। यात्रा के लिए पहला जत्था जम्मू से 28 जून को सुबह रवाना किया जाएगा।

विज्ञापन


राज्यपाल एनएन वोहरा ने सोमवार को बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला के साथ बालटाल यात्रा मार्ग से हवाई सर्वेक्षण कर पवित्र गुफा, पंजतरणी, बालटाल तथा दोमेल यात्रा शिविरों तथा नीलग्राथ हैलीपैड का दौरा कर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। पवित्र गुफा पर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसआरडीएफ , माउंटेन रेस्क्यू टीम के अधिकारियों ने राज्यपाल को यात्रा को सुचारु बनाने के लिए किए प्रबंधों की जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्यपाल ने पवित्र गुफा के कैंप निदेशकों को लेआउट प्लान में चिह्नित क्षेत्रों में टेंट, दुकानें तथा लंगर स्थापित करने के निर्देश जारी किए तथा सेना और सुरक्षा दस्तों को क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। राज्यपाल ने बल देते हुए कहा कि पर्याप्त साफ  सफाई के लिए भी प्रबंध किये जाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाएं पुख्ता करने के निर्देश

governor reviews security and arrangements for amarnath yatra
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : फाइल फोटो

पंजतरणी आधार शिविर में राज्यपाल ने कैंप निदेशक रंजीत सिंह तथा सेना, सुरक्षाबलों तथा विभिन्न संबंधित अधिकारियों के साथ बिजली, पानी, स्नानघरों तथा शौचालयों आदि के प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने बनाये जा रहे 300 शौचालयों की साफ सफाई की प्रतिदिन व्यक्तिगत रूप से जांच के निर्देश कैंप निदेशक को दिए।

उन्होंने कहा कि साफ  सफाई सुनिश्चित करने के लिए एजेंसी जिम्मेदार होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को पोर्टरों, पिट्ठुओं, खच्चरों के मूल्यों की जानकारी होनी चाहिए तथा उन्होंने यात्रा के प्रबंधन में शामिल विभिन्न एजेंसियों के मध्य तालमेल बनाये रखने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने दोमेल में एक्सेस कंट्रोल गेट का दौरा कर यात्रियों की आवाजाही को सुचारू बनाने के लिए शेल्डर शेड का निरीक्षण किया तथा उन्होंने गरवाल राइफ ल के कमांडिंग अधिकारी कर्नल गौरव शुक्ला तथा कैंप निदेशक पवन शर्मा के साथ सुरक्षा तैयारियों की जानकारी ली। नीलग्राथ हैलीपैड में राज्यपाल ने नए वेटिंग हाल क्षेत्र का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed