{"_id":"0668e8ab2d75953a2fdf69e27e183b9a","slug":"governor-returned-pahari-language-bill-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल ने लौटाया ये अहम बिल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल ने लौटाया ये अहम बिल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 25 Mar 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यपाल एनएन वोहरा ने पहाड़ी भाषी आरक्षण संबंधी बिल को जम्मू कश्मीर में विधानसभा और विधान परिषद को पुनर्विचार के लिए लौटा दिया है।
विज्ञापन
जबकि अन्य तीन बिलों, जिसमें जम्मू-कश्मीर फार्मेसी (संशोधन) एक्ट 2014, जम्मू-कश्मीर वाटर रिसोर्सेज (रेगुलेशन एंड मैनेजमेंट) संशोधन एक्ट 2014, जम्मू कश्मीर सिविल सर्विसेज (स्पेशल प्रोविजन) संशोधन एक्ट 2014 को राज्यपाल ने मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विधान परिषद में सचिव मोहम्मद अशरफ मीर ने सदन में मंगलवार को सूचना दी कि जम्मू कश्मीर रिजर्वेशन (संशोधन) बिल 2014 (विधानसभा में 2014 का बिल संख्या 18), जिसमें अगस्त 2014 में हुए सत्र में दोनों सदनों में पारित किया गया था, को राज्यपाल ने पुनर्विचार के लिए पांच जनवरी 2015 को लौटा दिया था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर संविधान की धारा 78 के अंतर्गत प्रावधानों के तहत राज्यपाल ने बिल को पुनर्विचार के लिए लौटाया है। इस बिल में पहाड़ी लोगों को आरक्षण देने का प्रवाधान किया गया था।