फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   governor nn vohra return HRC chairman appointment file

महबूबा सरकार को बड़ा झटका, राज्यपाल ने अध्यक्ष नियुक्ति की फाइल लौटाई

Tue, 28 Jun 2016 12:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 28 Jun 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
governor nn vohra return HRC chairman appointment file
जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति का मामला एक बार फिर लटक गया है। राज्य सरकार की ओर से तय नाम की फाइल राज्यपाल ने लौटा दी है। अब नए सिरे से चयन समिति की बैठक कर अध्यक्ष के नाम तय करने होंगे। 

विज्ञापन


फाइल लौटाए जाने से राज्य सरकार को तगड़ा झटका लगा है। चयन समिति के सदस्य और विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अब नए सिरे से अध्यक्ष के चयन के लिए कवायद करनी होगी। फिलहाल चयन समिति की बैठक के लिए तिथि तय नहीं हुई है। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की अध्यक्षता में 17 जून को हुई चयन समिति की बैठक में सेवानिवृत्त न्यायाधीश हकीम इम्तियाज हुसैन को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी थी। इसके साथ ही चार सदस्यों में से एक जस्टिस जंग बहादुर का नाम भी तय किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल से अधिक समय से अध्यक्ष पद रिक्त

governor nn vohra return HRC chairman appointment file
गवर्नर एनएन वोहरा - फोटो : PTI

राज्य सरकार की ओर से यह फाइल राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजी गई। सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने आपत्ति जताते हुए फाइल लौटा दी है। आपत्ति यह है कि चूंकि न्यायाधीश हुसैन राज्य जवाबदेही आयोग के भी अध्यक्ष रहे हैं। इस वजह से मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति नियमानुसार नहीं हो सकती है।  

सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष पद के लिए पैनल में दो पूर्व मुख्य न्यायाधीश निसार अहमद काकरू एवं बिलाल नाजकी तथा सेवानिवृत्त जस्टिस हकीम इम्तियाज हुसैन के नाम थे। नामों को तय करने के लिए गठित पैनल में मुख्यमंत्री के अलावा विधानसभा में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला, विधानसभा अध्यक्ष कवींद्र गुप्ता, विधान परिषद के चेयरमैन अनायत अली तथा विधान परिषद में विपक्ष के नेता अली मोहम्मद डार शामिल थे। 

जनू 2014 से आयोग के अध्यक्ष का पद रिक्त है। कार्यकारी चेयरमैन रफीक फिदा हुसैन 2014 में सेवानिवृत्त हो गए थे। मानवाधिकार आयोग में अध्यक्ष के अलावा चार सदस्य होते हैं। पिछले दो साल से मानवाधिकार से जुड़े मामलों पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। हाल ही में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार से आयोग के अध्यक्ष तथा सदस्यों की नियुक्ति में हो रही देरी के बाबत जानकारी मांगी थी। साथ ही छह सप्ताह में रिपोर्ट देने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed