{"_id":"a3cbf4d2d0ed16323459711d4915e6bf","slug":"governor-nn-vohra-offers-to-quit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के गवर्नर ने की पद छोड़ने की पेशकश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के गवर्नर ने की पद छोड़ने की पेशकश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 31 Jul 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के राज्यपाल एनएन वोहरा ने पद छोड़ने की पेशकश की है। उच्च पदस्थ सूत्रों का दावा है कि उन्होंने इस बाबत केंद्रीय गृह मंत्रालय को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए पत्र लिखा है। हालांकि, इस बारे में राजभवन से इस प्रकार के किसी पत्र भेजे जाने की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
उच्च पदस्थ सूत्रों का कहना है कि इसी महीने राज्यपाल ने गृह मंत्रालय को पत्र लिखकर पद छोड़ने की इच्छा जताई। इसके बाद नए राज्यपाल के नाम पर चर्चा शुरू हो गई। सूत्रों का दावा है कि पंजाब के पूर्व डीजीपी पीएस गिल के नाम को पीएमओ से मंजूरी मिलने के बाद फाइल औपचारिकताएं पूरी करने के लिए गृह मंत्रालय भेज दी गई है।
विज्ञापन
सूत्रों का दावा है कि यदि सब कुछ ठीकठाक रहा तो अगले कुछ दिनों में नए राज्यपाल के नाम की घोषणा हो सकती है। चर्चा है कि अमरनाथ यात्रा की समाप्ति यानी 29 अगस्त के आसपास नए नाम की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि वर्ष 2013 में कार्यकाल पूरा होने के बाद यूपीए सरकार ने उन्हें दूसरे कार्यकाल का विस्तार दे दिया था। मोदी सरकार बनने के बाद जब दर्जन भर राज्यपालों को बदला गया तो केंद्र सरकार ने इन्हें आश्वस्त किया कि सरकार अभी जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल को बदलने की जल्दी में नहीं है।