फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor nn vohra equested from center for ndrf amount

गवर्नर ने केंद्र से एनडीआरएफ की राशि मांगी

Wed, 28 Jan 2015 08:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 28 Jan 2015 08:47 PM IST
विज्ञापन
governor nn vohra equested from center for ndrf amount

राज्यपाल एनएन वोहरा ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से रियासत में वित्त संकट को देखते हुए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (एनडीआरएफ) की राशि जल्द जारी करने का आग्रह करने के साथ-साथ बाढ़ प्रभावित को राहत और पुनर्वास के लिए 44 हजार करोड़ के विशेष वित्त पैकेज के प्रस्ताव को भी जल्द मंजूरी पर जोर दिया है। राज्यपाल ने आंशिक और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की राहत राशि को बढ़ाने की भी अपील की।

विज्ञापन


राजभवन प्रवक्ता के अनुसार राज्य सरकार ने अक्तूबर 2014 में केंद्रीय गृह मंत्रालय को एनडीआरएफ के अंतर्गत बाढ़, राहत पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्य के लिए 44 हजार करोड़ के वित्त पैकेज का प्रस्ताव सौंपा था।
विज्ञापन


इसके बाद केंद्रीय मंत्रालय की टीम ने भी रियासत का दौरा किया था और अपनी सिफारिशें सौंपी थी। प्रवक्ता का कहना हैं कि पैकेज को जल्द मंजूरी से रियासती सरकार सार्वजनिक ढांचे की अस्थायी बहाली में देनदारी को खत्म कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल शासन के बाद बाढ़, राहत और पुनर्वास कार्य की राज्यपाल निजी समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय वित्त मंत्री से भी संपर्क कर उनके निजी हस्तक्षेप की अपील की है, ताकि राज्य को एनडीआरएफ की राशि जल्द जारी हो सके। प्रवक्ता का कहना है कि इस सप्ताह के आखिर में राज्यपाल स्वयं नई दिल्ली जाएंगे और केंद्रीय गृह मंत्री से इस संबंध में मुलाकात करेंगे।


राज्यपाल ने आंशिक और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों की राहत राशि को बढ़ाने पर भी जोर देते हुए कहा कि स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फंड की राशि क्षतिग्रस्त मकानों की मरम्मत के लिए नाकाफी है। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से अतिरिक्त वित्त राशि के प्रस्ताव को मंजूरी की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed