{"_id":"589f10824f1c1b8a5f379ffd","slug":"governor-emphasised-on-developing-technique-in-library","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइब्रेरी में तकनीक को विकसित करें : राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइब्रेरी में तकनीक को विकसित करें : राज्यपाल
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 11 Feb 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल एनएन वोहरा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर राज्यपाल एनएन वोहरा ने लाइब्रेरी के क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए तकनीक को विकसित करने पर जोर दिया है। शोधकर्ताओं के लिए लाइब्रेरी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। ज्ञान की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए किसी भी समाज और राज्य की लाइब्रेरी का आधुनिक होना जरूरी है।
विज्ञापन
राज्यपाल शुक्रवार को जम्मू विश्वविद्यालय में लाइब्रेरी एंड इंफारमेशन साइंस विभाग की ओर से करवाए जा रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार में पहुंचे थे। लाइब्रेरी का भविष्य, ट्रेंड, मुद्दे और चुनौतियां विषय पर हो रहे इस सेमीनार में विशेषज्ञ प्रभावशाली विचार रखेंगे। राज्यपाल ने कहा कि लाइब्रेरी के क्षेत्र में चुनौतियों को दूर करने के लिए अधिक से अधिक तकनीक का हस्तक्षेप कराया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने सेमिनार में शामिल हो रहे विशेषज्ञों से चुनौती वाले क्षेत्रों की शिनाख्त करके उनके समाधान पर जोर दिया। इस दौरान कुलपति प्रो. आरडी शर्मा, प्रो. पीबी मांगला, प्रो., वीके मल्होत्रा, डा. जगदीश अरोड़ा, प्रो. संगीता गुप्ता, प्रो. राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन