फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   governor can call again PDP-BJP president

J&K: पीडीपी-भाजपा को फिर आ सकता राजभवन से बुलावा

Thu, 31 Mar 2016 09:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Mar 2016 09:42 PM IST
सार

  • राज्यपाल दोनों दलों से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि बताने को कहेंगे 
  • छह दिन बाद भी दोनों दल शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं कर पाए
  • 26 मार्च को राज्यपाल के समक्ष पेश किया गया था सरकार गठन का दावा
  • चार से दस अप्रैल के बीच कभी भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है

विज्ञापन
governor can call again PDP-BJP president
महबूबा बनेंगी मुख्यमंत्री और ‌न‌िर्मल स‌िंह होंगे उपमुख्यमंत्री - फोटो : फाइल

विस्तार

पीडीपी-भाजपा के प्रदेशाध्यक्षों को एक बार फिर राजभवन से बुलावा आ सकता है। राज्यपाल एनएन वोहरा दोनों पार्टियों से नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख के बारे में पूछ सकते हैं।
विज्ञापन


26 मार्च को राज्यपाल के समक्ष पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से सरकार गठन का दावा पेश करने और भाजपा की ओर से पीडीपी के समर्थन में पत्र सौंपने के बावजूद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को गठबंधन सहयोगी पार्टियां तय नहीं कर पाई हैं। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी-भाजपा की ओर से अब तक शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को तय नहीं किया जा सका है। इससे रियासत में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों को राजभवन में बुला कर स्थिति साफ करने को कह सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडीपी-भाजपा पर टिकी निगाहें 

governor can call again PDP-BJP president
महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा - फोटो : PTI
वहीं पीडीपी-भाजपा में वीरवार को भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय करने और नई सरकार के गठन से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बैठक नहीं हो पाई। हालांकि भाजपा ने मंत्रालयों पर फंसे पेच के मामले में नरमी लाने के साफ संकेत दिए हैं।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी के साथ सरकार गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के अलावा शपथ ग्रहण समारोह की तिथि पर फिलहाल बैठक नहीं हुई है। बैठक के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है। 

जम्मू। रियासत में सियासी दलों की निगाहें पीडीपी-भाजपा पर टिकी हुई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को तय करने में दोनों गठबंधन सहयोगी दलों की देरी पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। हालांकि भाजपा और पीडीपी नेताओं का कहना हैं कि चार से दस अप्रैल के बीच कभी भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed