{"_id":"56fd48bb4f1c1b8e33f0010e","slug":"governor-can-call-again-pdp-bjp-president","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: पीडीपी-भाजपा को फिर आ सकता राजभवन से बुलावा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: पीडीपी-भाजपा को फिर आ सकता राजभवन से बुलावा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 31 Mar 2016 09:42 PM IST
सार
- राज्यपाल दोनों दलों से शपथ ग्रहण समारोह की तिथि बताने को कहेंगे
- छह दिन बाद भी दोनों दल शपथ ग्रहण की तिथि तय नहीं कर पाए
- 26 मार्च को राज्यपाल के समक्ष पेश किया गया था सरकार गठन का दावा
- चार से दस अप्रैल के बीच कभी भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है
विज्ञापन
महबूबा बनेंगी मुख्यमंत्री और निर्मल सिंह होंगे उपमुख्यमंत्री
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीडीपी-भाजपा के प्रदेशाध्यक्षों को एक बार फिर राजभवन से बुलावा आ सकता है। राज्यपाल एनएन वोहरा दोनों पार्टियों से नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख के बारे में पूछ सकते हैं।
26 मार्च को राज्यपाल के समक्ष पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की ओर से सरकार गठन का दावा पेश करने और भाजपा की ओर से पीडीपी के समर्थन में पत्र सौंपने के बावजूद शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को गठबंधन सहयोगी पार्टियां तय नहीं कर पाई हैं।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडीपी-भाजपा की ओर से अब तक शपथ ग्रहण समारोह की तिथि को तय नहीं किया जा सका है। इससे रियासत में असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसे में राज्यपाल इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए दोनों पार्टियों के प्रदेशाध्यक्षों को राजभवन में बुला कर स्थिति साफ करने को कह सकते हैं।

पीडीपी-भाजपा पर टिकी निगाहें
महबूबा मुफ्ती और राज्यपाल एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
वहीं पीडीपी-भाजपा में वीरवार को भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय करने और नई सरकार के गठन से संबंधित औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए बैठक नहीं हो पाई। हालांकि भाजपा ने मंत्रालयों पर फंसे पेच के मामले में नरमी लाने के साफ संकेत दिए हैं।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी के साथ सरकार गठन की औपचारिकताओं को पूरा करने के अलावा शपथ ग्रहण समारोह की तिथि पर फिलहाल बैठक नहीं हुई है। बैठक के बाद ही शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है।
जम्मू। रियासत में सियासी दलों की निगाहें पीडीपी-भाजपा पर टिकी हुई हैं। शपथ ग्रहण समारोह को तय करने में दोनों गठबंधन सहयोगी दलों की देरी पर विपक्षी दल सवाल उठा रहे हैं। हालांकि भाजपा और पीडीपी नेताओं का कहना हैं कि चार से दस अप्रैल के बीच कभी भी शपथ ग्रहण समारोह की तिथि तय हो सकती है।