{"_id":"56f2e3804f1c1b3163f14d25","slug":"governor-called-pdp-bjp-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार गठन पर आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे भाजपा-पीडीपी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार गठन पर आज राज्यपाल से मुलाकात करेंगे भाजपा-पीडीपी अध्यक्ष
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
रियासत में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ होने के आसार के बाद राज्यपाल एन एन वोहरा ने सरकार गठन पर चर्चा के लिए 25 मार्च को पीडीपी और भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों को राजभवन बुलाया है।
दोनों पार्टियों के अध्यक्षों के साथ राज्यपाल अलग-अलग बात करेंगे। सरकार गठन पर दोनों दलों के अध्यक्षों की राय जानेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने राज्यपाल का संदेश मिलने की पुष्टि की है। शर्मा का कहना है कि भाजपा नेता राज्यपाल से मिलने शाम साढ़े चार बजे पहुंचेंगे। पीडीपी के वरिष्ठ नेता नईम अख्तर ने भी राज्यपाल का पत्र मिलने की बात मानी।
वहीं श्रीनगर में वीरवार को पीडीपी विधायक दल की बैठक में पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को विधायक दल का नेता चुना गया। महबूबा भी आज राज्यपाल से मुलाकात करके अपनी पार्टी का पक्ष रखेंगी।