फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government withdrew 70 out of 141 posts of JK Police Service, now recruitment will be on 187 posts

सरकार ने जेएंडके पुलिस सेवा के 141 पदों में से 70 को वापस लिया, अब 187 पदों पर ही होगी भर्ती

विज्ञापन
Government withdrew 70 out of 141 posts of JK Police Service, now recruitment will be on 187 posts
जम्मू। जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के तहत जेके पुलिस के 141 पदों में से सरकार ने 70 पद वापस ले लिए। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने पहले जेकेपीएससी को जेएंडके पुलिस सेवा राजपत्रित के 141 पदों पर भर्ती का आदेश दिया था, लेकिन बाद में 70 पदों को वापस लेकर केवल 71 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।
विज्ञापन

सरकार के इस फैसले से जेएंडके पुलिस सेवा के लिए तैयारी कर रहे हजारों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। जेकेपीएससी अब 257 पदों की बजाय 187 पदों पर भर्ती करेगी, जिसको लेकर शुक्रवार को अधिसूचना जारी होगी। जेएंडके पुलिस, जूनियर स्केल केएएस और जेएंडके अकाउंट सर्विस में राजपत्रित पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। दो वर्षों के लंबे समय बाद केएएस पदों पर भर्ती होने जा रही है। सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आठ जनवरी को जेकेपीएससी को इन पदों पर भर्ती करने को कहा था। जेकेपीएसएसी अब कुल 187 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें जेएंडके पुलिस सेवा राजपत्रित के 71 पद, जूनियर स्केल केएएस के 56 और जम्मू-कश्मीर लेखा राजपत्रित सेवा के 60 पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है सामान्य प्रशासनिक विभाग ने आठ जनवरी को 257 केएएस पदों पर भर्ती शुरू करने का आदेश जेकेपीएससी को जारी किया था, जिसमें सबसे अधिक 141 पद जेएंडके पुलिस सेवा राजपत्रित के थे। लेकिन बाद में सरकार ने इसमें 70 पदों को वापस ले लिया, अब सिर्फ 71 पदों पर ही भर्ती होगी। हालांकि, सरकार ने अन्य में कोई बदलाव नहीं किया है। केएएस के आवेदन करने के लिए आयु सीमा को 37 वर्ष तक रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed