{"_id":"7523ec274e797807ce610947c361bae9","slug":"government-to-expedite-the-process-of-aiims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार एम्स बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाए: खन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार एम्स बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाए: खन्ना
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 14 Aug 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह से जम्मू में एम्स स्थापित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा है। उन्होंने भूमि की निशानदेही का काम जल्द पूरा करने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक में खन्ना ने राज्य के सियासी परिदृश्य पर चर्चा करने के अलावा जम्मू में एम्स और रिफ्यूजियों के मसलों पर प्रदेश नेताओं से चर्चा की।
विज्ञापन
खन्ना की अध्यक्षता में हुई बैठक में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा, उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव फारूक खान, एमएलसी अशोक खजूरिया, प्रदेश महासचिव मुनीश शर्मा और डा. नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
खन्ना ने कहा कि जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं के अनुसार एम्स के मुद्दे का हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर संभाग में समान सुविधाओं वाले दो एम्स स्थापित होंगे।
कुछ लोग जो अभी भी जम्मू के लिए मंजूर एम्स पर संदेह जता रहे हैं, उन्हें केंद्र सरकार के रियासत में दो एम्स देने के फैसले को सराहना चाहिए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री से कहा कि वह जम्मू में एम्स स्थापित करने की प्रक्रिया में अब तेजी लाएं।
खन्ना ने कहा कि केंद्र सरकार रिफ्यूजियों के मसलों को हल करने की दिशा में काम कर रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने खन्ना को रियासत के सियासी हालात की जानकारी दी।
पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार के कामकाज और कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा की गई। डा. निर्मल सिंह ने गठबंधन सरकार की उपलब्धियों को बताया। उन्होंने कहा कि रियासत में तेजी से विकास, प्रगति और खुशहाली की दिशा में अहम कदम बढ़ाए गए हैं। आने वाले समय में रियासत में बदलाव देखने को मिलेगा।