फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   government teacher will never teach private tutions

पढ़िए, मास्टर जी पर सरकार ने कसी नकेल

Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
government teacher will never teach private tutions

सरकारी स्कूल के शिक्षकों का ट्यूशन पढ़ाने पर सरकार ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी शिक्षक ट्यूशन पढ़ाते पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन


प्रत्येक जिले में टीम का गठन कर कार्रवाई करने को कहा गया है। शिक्षा निदेशक जम्मू स्मिता सेठी ने मंगलवार को सभी जिलों के चीफ एजूकेशन आफिसर को निर्देश जारी किए कि सरकार ने सरकारी स्कूल के शिक्षकों द्वारा ट्यूशन पढ़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन

अब होगा औचक निरीक्षण

government teacher will never teach private tutions

सरकारी आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में नियुक्त प्रिंसिपल, हेडमास्टर, लेक्चरर, मास्टर, टीचर और रहबर-ए-तालीम शिक्षक ट्यूशन नहीं पढ़ाएंगे। सभी जिलों के सीईओ टीम का गठन करके इसके ऊपर पूरी नजर से रखेंगे।

सीईओ खुद भी कोचिंग सेंटर और प्राइवेट ट्यूटोरियल्स में पहुंच कर औचक निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि इसको लेकर जिला और जोनल स्तर पर जांच टीम का गठन किया जाएगा।

सभी सीईओ तीन दिन के अंदर जांच टीम का गठन करके इसकी रिपोर्ट शिक्षा निदेशक कार्यालय में जमा करवाएंगे। सरकार ने यह निर्णय प्रिंसिपल, लेक्चरर्स, मास्टर और टीचर के प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने की शिकायतें मिलने के बाद लिया है। अब सरकार ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षकों के साथ सख्ती से निपटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed