{"_id":"3c2ed878e5aaaf4320aef6ac3963fc13","slug":"government-take-action-on-geelani-s-seminar-vhp-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिलानी के सेमीनार पर कार्रवाई करे सरकार: विहिप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिलानी के सेमीनार पर कार्रवाई करे सरकार: विहिप
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलगाववादी नेता सईद अली शाह गिलानी की देश विरोधी गतिविधियों की विश्व हिंदू परिषद की प्रदेश इकाई ने कड़ी निंदा करते हुए 14 जून के गिलानी के सेमीनार को एक और राष्ट्र द्रोह बताते हु़ए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विहिप मुख्यालय शक्ति आश्रम में बुधवार को पत्रकार वार्ता में संरक्षक डा. रमाकांत दुबे ने कहा कि अलगाववादी और आतंकवादी लोगों के 14 जून को सेमीनार से सईद अली शाह गिलानी राष्ट्र के संयम की एक बार फिर परीक्षा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीर से हिंदुओं को बाहर निकालने के बाद गिलानी ने भारत विरोधी गतिविधियों को लगातार जारी रखा और देश के खिलाफ जहर उगलते रहे।
विज्ञापन
हद तो अब हो गई है कि अकाली दल के सिमरनजीत सिंह मान, दल खालसा के कंवर पाल सिंह, कुछ ईसाई लोगों आदि को गिलानी ने सेमीनार के लिए न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि ये ऐसे लोग हैं, जो कि भारत के खिलाफ आग उगलते रहे हैं। उन्होंने कहा जब तक गिलानी जैसे लोगों को सख्ती से नहीं निपटा जाएगा, वह देश विरोधी साजिशें करते रहेंगे।
विज्ञापन
दुबे ने केंद्र और रियासती सरकार से अपील की कि वह देश हित में गिलानी जैसे लोगों को देश से बाहर निकालें, ताकि आतंकवादी और अलगाववादी तत्त्वों को स्पष्ट संदेश जाएं।