फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government's priority to put Mansar on the world tourism map

मानसर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना सरकार की प्राथमिकता

विज्ञापन
Government's priority to put Mansar on the world tourism map
सांबा। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मानसर पर्यटन क्षेत्र का व्यापक स्तर पर कायाकल्प होगा। यहां का विकास एक आदर्श स्थापित करेगा।
विज्ञापन

मानसर झील के पास व्यू प्वाइंट और फ्लोटिंग जेट्टी का उद्घाटन करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रतिष्ठित परियोजना विकास का एक आदर्श बनेगी और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अधिक अवसर पैदा करेगी। इसके अलावा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए और अधिक रास्ते खोलेगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में पर्यटन के विकास में एक सफलता है। यह परियोजना के पहले चरण की शुरुआत की गई है। सरकार के निरंतर प्रयासों का उद्देश्य मानसर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर लाना और इसे एक प्रतिष्ठित स्थान बनाना है। एलजी के सलाहकार बशीर अहमद खान ने कहा कि जल्द ही यहां अन्य पर्यटन गतिविधियों का भी विकास किया जाएगा। इसके बाद यहां पर्यटकों की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी। विशाल मानसर झील और इसके वन्यजीव अभयारण्य और वनस्पतियों और जीवों के कारण सबसे सुंदर आकर्षण होने के अलावा, तीर्थयात्रा के साथ-साथ विरासत के दृष्टिकोण से मानसर का अत्यधिक महत्व है। आने वाले दिनों में न केवल पर्यटन क्षेत्र में बल्कि हस्तशिल्प, संस्कृति जैसे अन्य क्षेत्रों में भी प्रगति और विकास के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बदलाव दिखाई देगा। पर्यटन विभाग जल्द ही पानी की खेल गतिविधियों, म्यूजिकल फव्वारे, पानी के झरने का काम भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed