फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Government's court will be decorated in Srinagar today

श्रीनगर में आज सज जाएगा सरकार का दरबार

विज्ञापन
Government's court will be decorated in Srinagar today
जम्मू। प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में सोमवार से सरकार का दरबार सज जाएगा। एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू, मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम और पुलिस महानिदेशक के अलावा ज्यादातर प्रशासनिक सचिव भी श्रीनगर से ही कामकाज संभालेंगे। हालांकि, कोरोना काल को देखते हुए प्रशासनिक सचिवों को रोटेशन के आधार पर जम्मू व श्रीनगर दोनों सचिवालय में समय बिताने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

कोरोना काल की वजह से ही दरबार को शिफ्ट करने में इस बार दो महीने की देरी हुई है और नए फार्मूले के तहत जम्मू व श्रीनगर दोनों जगहों पर सचिवालय को खुला रखने का फैसला भी लिया गया है। 19 प्रशासनिक विभाग कश्मीर से काम करेंगे और 18 जम्मू से। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे श्रीनगर सचिवालय में एलजी को गार्ड ऑफ ऑनर पेश किया जाएगा और इसके साथ ही कश्मीर में सरकार का दरबार आधिकारिक रूप से चलने लगेगा। हालांकि, अनौपचारिक रूप से मई से ही श्रीनगर नागरिक सचिवालय में कामकाज शुरू हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed