{"_id":"0e0862dbb7918854f422844ab0fee995","slug":"government-lacks-policy-to-uplift-tourism-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के पास पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के पास पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Thu, 21 Aug 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीपी के वरिष्ठ नेता और अमीरा कदल विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सैयद अल्ताफ बुखारी ने वर्तमान सरकार पर लोगों की समस्याओं को पूरा करने में असफल रहने का अरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पर्यटन को बढ़ावा देने की कोई नीति नहीं है, जिसके चलते बेरोजगारी की समस्या अधिक हो रही है।
बुखारी वीरवार को राजबाग में होटल मालिकों की एक बैठक को संबोधित्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर विधानसभा चुनाव के बाद उनके दल को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो उनकी सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने का हरसंभव प्रयास करेगी ताकि इस धंधे से जुडे़ लोगों को अधिक लाभ मिल सके।
उन्होंने कहा कि होटल मालिक पर्यटन को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन नेकां सरकार ने उनकी हमेशा अनदेखी की है। राज्य में अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जो कदम उठाने चाहिए थे वह इस सरकार ने नहीं उठाए। राज्य में बढ़ रही बेरोजगारी को भी उन्होंने एक अहम समस्या करार दिया। होटल मालिकों ने इस मौके पर वर्तमान सरकार पर उनकी अनदेखी करने का अरोप लगाया।