अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस: बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के नारे से गूंजा मढ़ क्षेत्र, विद्यार्थियों ने निकाली रैली
एसडीएम मढ़ राजीव खजुरिया ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। देश में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति के पद को देश की बेटियां संभाल चुकी हैं। बेटी और बेटों में कोई अंतर नहीं किया जाना चाहिए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रैली को मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित एसडीएम मढ़ राजीव खजुरिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। देश में प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति के पद को देश की बेटियां संभाल चुकी हैं। बेटी और बेटों को बराबर माना जाना चाहिए। दोनों में कोई भी अंतर नहीं है। उन्हें घर में बराबर स्नेह दिया जाए। पीवी सिंधु, पीटी ऊषा, कल्पना चावला जैसी बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बेटियों की प्रगति के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई हैं, जिनका लाभ आम जन ले सकते हैं।
आगे उन्होंने कहा कि ने कहा कि देश, समाज और मानवता के विकास के लिए महिला और पुरुष दोनों की परस्पर सहभागिता की आवश्यकता है। दोनों में अगर, कोई कमजोर होगा तो विकास का पहिया थम जाएगा।
वहीं, मढ़ स्कूल प्रिंसिपल सरसा राम ने धन्यवाद प्रस्ताव रखा। उन्होंने रैली के आयोजन के लिए अमर उजाला का धन्यवाद किया। साथ ही कहा कि समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते रहने चाहिए, ताकि बच्चों का समाज से जुड़ाव बन सके। उन्होंने बताया कि स्कूल में विद्यार्थियों के चहुंमुखी विकास के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।