{"_id":"748463b0850db32bfa48c237bbc509bc","slug":"government-could-not-interfare-in-cbi-said-central-minister-jitendra-singh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं है : डा. जितेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई पर सरकार का हस्तक्षेप नहीं है : डा. जितेंद्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 20 Dec 2015 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कांग्रेस के बदले की भावना से मोदी सरकार पर काम करने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सीबीआई स्वतंत्र एजेंसी है और सरकार उसके अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप नहीं कर रही।
विज्ञापन
राज्य प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के बाद भाजपा मुख्यालय में आयोजित समारोह में पत्रकारों के सवालों के जवाब में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस नेशनल हेराल्ड मामले को सियासी रंग दे रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मोदी सरकार पर बदले की भावना से काम करने के आरोप लगाना पूरी तरह से गलत हैं। जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ गठबंधन और पार्टी की विचारधारा पर पूछे गए सवाल पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अपनी विचारधारा में कोई बदलाव नहीं किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा पीडीपी के साथ गठबंधन एजेंडा आफ अलायंस पर आधारित है। पार्टी की कोशिश है कि एजेंडा सही भावना के साथ लागू हो, ताकि रियासत के लोगों को साफ-सुथरी सरकार मिले।
वहीं समारोह में अपने संबोधन में सिंह ने नए प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा को बधाई देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा कि उस पार्टी में केवल एक परिवार के सदस्य ही अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते हैं।
भाजपा में यह परंपरा नहीं है। उन्होंने निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा उनके नेतृत्व में पार्टी ने रियासत में चुनाव जीता।
उन्होंने नए अध्यक्ष से कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कार्यक्रमों को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएं। सरकार में बैठकर वह काम नहीं हो सकता जो संगठन में बैठकर किया जा सकता है।