{"_id":"fe87590678d96647809537ff164f0b83","slug":"gossip-about-bjp-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायकों की पेशानी पर पसीनें की बूंदें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायकों की पेशानी पर पसीनें की बूंदें
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में मिली भारी जीत के बाद रियासत में भाजपा का ग्राफ सबसे ऊपर है। भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं की फेहरिस्त लगातार लंबी होती जा रही है। टिकटार्थियों की भीड़ है। कई पूर्व नौकरशाह भाजपा का दामन थाम चुके हैं और दर्जन भर कतार में हैं।
विज्ञापन
कुछ कांग्रेसी नेताओं के भी भाजपा में जाने की चर्चा जोर पकड़ रही है। जम्मू स्टेट मोर्चा के विधायक अश्विनी शर्मा भाजपा में जा चुके हैं और पूर्व सांसद लाल सिंह को प्रवेश के लिए हरी झंडी मिल चुकी है। ऐसे में भाजपा के कुछ विधायकों को यह डर सता रहा है कि बढ़ती भीड़ में कहीं उनका पत्ता न साफ हो जाए।
विज्ञापन
खासकर उन विधायकों में से कुछ पर खतरा मंडरा रहा है जो बीच में पार्टी से निलंबित कर दिए गए थे। पार्टी में लौटने से पहले लिखकर दे दिया कि बिना शर्त वापसी चाहते हैं। भाजपा आलाकमान ने उन्हें दोबारा पार्टी में लेते वक्त टिकट का वादा नहीं किया था। लिहाजा पेशानी पर पसीने की बूंदें छलछलाना स्वाभाविक है।
विज्ञापन