{"_id":"655bbcf2e29f7bef2f07b085","slug":"gopashtami-mahotsav-akhnoor-news-c-10-1-jam1029-246408-2023-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौ माता हमारी सनातन संस्कृति का आधार : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौ माता हमारी सनातन संस्कृति का आधार : डीआईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर की त्रिमूर्ति गोशाला में मनाई गई गोपाष्टमी
डीआईजी शक्ति पाठक ने भी पूजा कर की विश्व कल्याण की कामना
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर/जम्मू। गोपाष्टमी पर सोमवार को अखनूर के गुड़ा पत्तन स्थित त्रिमूर्ति गोशाला में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां दूर-दूर से लोग गौ पूजा करने पहुंचे। गोशाला के संस्थापक रवि वर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम के दौरान लोगों ने गौ माता की पूजा की और विश्व कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में डीआईजी जम्मू-सांबा-कठुआ रेंज शक्ति पाठक, महंत रोहित शास्त्री ज्योतिषाचार्य और माता संतोष जी अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि गौ माता हमारी सनातन संस्कृति का आधार है।
कार्यक्रम के दौरान सुबह गोशाला में सभी गायों और बछड़ों का शृंगार किया गया। उनके गलों में फूलों के हार डाल कर उनकी पूजा की गई। इसके बाद सभी ने गौ माता को घास, फल, मिठाई और गुड़ का भोग लगाया। गोशाला में एक हवन भी हुआ। दोपहर को गोशाला में महिलाओं ने सत्संग किया, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण और गौ माता के भजन गाए गए। कार्यक्रम में माता संतोष जी ने बताया कि गोपाष्टमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने गऊ पूजन कर गाय चराना शुरू किया था। उसी परंपरा को बनाए रखते हुए कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष अष्टमी को गोपाष्टमी के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यातिथि डीआईजी ने कहा कि गोपाष्टमी के अवसर पर हमें गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए। हर घर में गौ सेवा होनी चाहिए। यह सिर्फ सरकार के प्रयासों से संभव नहीं होगा। समाज को भी इसमें अपनी भूमिका का निर्वहन करना होगा। गौ माता हमारी सनातन संस्कृति का आधार है। वहीं, महंत रोहित शास्त्री ने कहा कि यदि विश्व में समृद्धि और शांति स्थापित करनी है तो गौवध पर प्रतिबंध लगाना होगा। भगवान श्रीकृष्ण ने ही असीम गौ सेवा कर वैदिक संस्कृति की रक्षा करने का काम किया था। इसलिए हम सभी का दायित्व बनता है कि गाय की पूजा के साथ उसे बचाने का भी प्रयास करें।
विज्ञापन
कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजीव शर्मा, अखनूर नगरपालिका अध्यक्ष संजय सराफ, पार्षद सुरिंदर शर्मा ने भी गौ माता की पूजा कर आशीर्वाद लिया। गोशाला के अध्यक्ष गोपाल दास, उपप्रधान पुरुषोत्तम लाल, सोनू खजुरिया, राहुल सूदन, आदि भी मौके पर मौजूद रहे।