{"_id":"5c261930e966cfb6aa9274d6870907f9","slug":"google-person-finder-app-for-kashmir-flood-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ पीड़ित को ढूंढेगा Google Person Finder","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ पीड़ित को ढूंढेगा Google Person Finder
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Sep 2014 04:24 PM IST
विज्ञापन
जम्मू एवं कश्मीर में बाढ़ में फंसे हुए संभावित 32,00 लोगों की सूची गूगल ने जारी की। गूगल ने मंगलवार को बचाव एवं राहत दलों की राह आसान करने के लिए पर्सन फाइंडर नामक एप्लीकेशन लॉन्च किया। पिछले साल उत्तराखंड में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान गूगल इस एप्लीकेशन का सफलतापूर्वक इस्तेमाल कर चुकी है।
विज्ञापन
गूगल के मुताबिक लगातार डाटाबेस अपडेट किया जा रहा है और इसे दिल्ली और जम्मू और कश्मीर एयरपोर्ट स्थित कंट्रोल रूम की मदद से बचाव दलों को भेजा जा रहा है। गूगल के इस एप्लीकेशन का प्रयोग कर लोग बाढ़ से प्रभावित अपने रिश्तेदारों और दोस्तों की जानकारी डालने के साथ ही उसे ढूंढ़ भी सकता है।
विज्ञापन
इसका इस्तेमाल करने के लिए उपभोक्ता http://google.org/personfinder/2014-jammu-kashmir-floods पर लिंक क्लिक कर सकते हैं। इसके साथ ही वह 9773300000 पर एसएमएस कर सकते हैं।
विज्ञापन