फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Google has added eight Indian languages including Dogri to Google Translate

डोगरी में अनुवाद होगा आसान: गूगल ट्रांसलेट में जल्द जुड़ेंगी डोगरी सहित आठ भारतीय भाषाएं, कंपनी ने लिया फैसला 

Thu, 12 May 2022 01:16 PM IST
kumar गुलशन कुमार एंजेसी, जम्मू
एंजेसी, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 12 May 2022 01:16 PM IST
सार

गूगल ट्रांसलेट में जल्द ही डोगरी समेत आठ भारतीय भाषाएं जुड़ेंगी। कंपनी डोगरी के अलावा आसामी, भोजपुरी, संस्कृत, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मणिपुरी को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने जा रही है।

विज्ञापन
Google has added eight Indian languages including Dogri to Google Translate
Google Translate Dogri - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कंपनी गूगल ने अपने गूगल ट्रांसलेट प्लेटफार्म में डोगरी सहित आठ भारतीय भाषाओं को जोड़ने का फैसला लिया है। कंपनी का कहना है कि ऑनलाइन बहुभाषी अनुवाद को बढ़ावा देने को लेकर वो ऐसा करने जा रही है।

विज्ञापन


कंपनी डोगरी के अलावा आसामी, भोजपुरी, संस्कृत, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मणिपुरी को गूगल ट्रांसलेट में जोड़ने जा रही है। इन आठ भाषाओं के जुड़ने से गूगल ट्रांसलेट पर कुल 19 भारतीय भाषाएं हो जाएंगी, जिनमें कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अनुवाद कर सकता है।
विज्ञापन


कंपनी ने यह घोषणा बुधवार देर रात शुरू हुए वार्षिक गूगल सम्मेलन आई/ओ में की। कंपनी का कहना है कि फिलहाल अपडेट में जोड़ी गई सभी भाषाओं में केवल लिखित शब्दों का अनुवाद किया जा सकेगा। इसके बाद वॉयस टू टेक्स्ट, कैमरा मोड और अन्य फीचर्स को रोल आउट करने पर काम किया जाएग। गूगल रिसर्च के वरिष्ठ सॉफ्टवेयर इंजीनियर आइजैक कैसवेल ने कहा, 'हम सभी फीचर्स पर काम कर रहे हैं। गूगल भारतीय भाषाओं के अनुवाद में पेश आ रही कमियों को दूर करने के लिए भी काम कर रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed