फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for vaishno devi piligrims

वैष्णों देवी आने वालों के लिए खुशखबरी, अब 2 दिन के प्लान में हो जाएंगे दर्शन

Sun, 01 Jan 2017 12:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 01 Jan 2017 12:01 PM IST
विज्ञापन
good news for vaishno devi piligrims
जम्मू कटड़ा रेल का दोहरीकरण - फोटो : file photo

उत्तर रेलवे ने जम्मू से कटड़ा तक डबल ट्रैक तैयार करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। वर्तमान समय में रेलवे इस योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है और इसका काम अंतिम चरण में चल रहा है। नए वर्ष में रेलवे इस प्रस्ताव को मंत्रालय को सौंपेगा और इसको मंजूरी मिलने की पूरी उम्मीद है। 

विज्ञापन


अगर ऐसा रहा तो ट्रेनों की बढ़ती रफ्तार के कारण यात्रा का समय कम होगा लिहाजा दिल्ली से दो रोज के प्लान में आप माता वैष्णों देवी के दर्शन करने आ सकेंगे। जम्मू से कटड़ा तक रेलवे ने ऐतिहासिक रेलवे ट्रैक तैयार किया है, जिसको देश ही नहीं, विदेशों में काफी सराहा गया है। जम्मू से कटड़ा तक 78 किलोमीटर के सफर में 50 के करीब टनल और 100 के करीब छोटे और बडे़ पुल हैं।
विज्ञापन


जम्मू से कटड़ा तक रेल सेवा शुरू करने में रेलवे को तीस वर्ष से भी ज्यादा समय लग गया था। अब रेलवे इसको डबल ट्रैक में बदलने की तैयारी में जुट चुका है। डबल ट्रैक को तैयार करने के प्रस्ताव का काम अंतिम चरण में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर-जम्मू डबल ट्रैक का काम जारी

good news for vaishno devi piligrims
बढ़ेगी ट्रेनों की रफ्तार - फोटो : Getty

जम्मू से कटड़ा सिंगल ट्रैक होने के कारण ट्रेनों को क्रासिंग के लिए बजालता, संगर, रामनगर, उधमपुर रेलवे स्टेशन पर रुकना पड़ता है और इससे ट्रेनों के समय पर पहुंचने पर असर पड़ता है। इस समस्या का समाधान रेलवे डबल ट्रैक तैयार करके ही कर पाएगा। 

करीब छह वर्ष से जालंधर से जम्मू तक डबल ट्रैक का काम चल रहा है। वर्तमान समय में यह काम अंतिम चरण में चल रहा है। इस डबल ट्रैक पर केवल दो पुलों का निर्माण करना बाकी है।

अप्रैल 2017 तक रेलवे यह काम पूरा करके डबल पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से शुरू कर देगा और इसके बाद रेलवे जम्मू से कटड़ा तक डबल ट्रैक का काम शुरू कर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed