फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for tourist in jammu kashmir

जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी

Wed, 07 Dec 2016 09:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Dec 2016 09:46 PM IST
विज्ञापन
good news for tourist in jammu kashmir
घाटी में बर्फबारी - फोटो : File Photo
जम्मू-कश्मीर आने वाले पर्यटकों को जल्द ही बर्फबारी का लुफ्त उठाने का मौका मिल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक घाटी के पर्वतीय इलाकों में आगामी 11-12 दिसंबर को बर्फबारी के आसार हैं। 
विज्ञापन


जोजीला, गुरेज सहित अन्य इलाकों में 10 दिसंबर की रात से ही मौसम का मिजाज बदल सकता है। इन इलाकों में बर्फबारी की सूरत में फिसलन की आशंका से यातायात से परहेज करने की हिदायतें दी गई हैं।
विज्ञापन


बर्फबारी के साथ कश्मीर के कई मैदानी इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। इस बीच लेह न्यूनतम तापमान माइनस 8.3 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। कारगिल में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार आगामी दिनों में कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रात के तापमान में भारी गिरावट

good news for tourist in jammu kashmir
बर्फबारी - फोटो : File Photo
रियासत के लोगों को पिछले करीब ढाई माह से बारिश का इंतजार है। रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में रात्रि के पारे में लगातार गिरावट आई है। हालांकि घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 7 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में भी रात के तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। 


स्थान       न्यूनतम तापमान
लेह           माइनस 8.3
कारगिल       माइनस 6.4
पहलगाम       माइनस 3.0
श्रीनगर         माइनस 2.6

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed