फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Good news for devotees of Vaishno Devi

गर्मियों की छुट्टियों में डीएमयू सहित चलेंगी आठ नई ट्रेनें

Thu, 31 Mar 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 31 Mar 2016 10:20 AM IST
सार

  • बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी सुपर फास्ट सुविधा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी
  • मुंबई छत्रपति जम्मू तवी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी

विज्ञापन
Good news for devotees of Vaishno Devi
माता वैष्णो देवी - फोटो : फाइल

विस्तार

गर्मियों की छुट्टियों को लेकर रेलवे ने जम्मू, कटड़ा और उधमपुर तक डीएमयू सहित आठ नई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें एक अप्रैल से एक जुलाई तक चलेंगी। कुछ ट्रेनें सप्ताह में तीन दिन और कुछ सप्ताह में एक दिन चलेंगी। इससे यात्रियों को ट्रेनों में बढ़ रही भीड़ से राहत मिलेगी।
विज्ञापन


परीक्षाएं खत्म होने के बाद देश के विभिन्न हिस्सों से राज्य और वैष्णो देवी में पहुंचने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे नई ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। बांद्रा टर्मिनल जम्मू तवी सुपर फास्ट सुविधा एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन चार अप्रैल से 27 जून तक चलेगी।
विज्ञापन


चार अप्रैल को सुबह पांच बजकर दस मिनट पर यह बांद्रा टर्मिनल से रवाना होगी और मंगलवार रात सवा 11 बजे जम्मू से बांद्रा टर्मिनल के लिए रवाना होगी। इसमें चार एसी टू टीयर, छह एसी थ्री टीयर और पांच एसी चेयर कार कोच हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता वैष्णो देवी के भक्तों को म‌िलेगा फायदा

Good news for devotees of Vaishno Devi
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली जंक्शन श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस दो अप्रैल से एक जुलाई तक सप्ताह में तीन दिन चलेगी। यह पूरी तरह से एसी थ्री टियर ट्रेन है। दिल्ली से सोमवार, वीरवार और शनिवार, जबकि कटड़ा से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

आनंद विहार टर्मिनल उधमपुर एक्सप्रेस दो अप्रैल से एक जुलाई तक चलेगी। इस ट्रेन में स्लीपर और जनरल कोच होंगे। आनंद विहार से सोमवार, वीरवार और शनिवार, जबकि उधमपुर से मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी।

मुंबई छत्रपति जम्मू तवी एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन एक अप्रैल से 24 अप्रैल तक चलेगी। मुंबई छत्रपति से शुक्रवार और जम्मू से रविवार को रवाना होगी। इसमें एसी थ्री टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे। उदयपुर जम्मू तवी एक्सप्रेस सप्ताह एक दिन सात अप्रैल से एक जुलाई तक चलेगी। जम्मू से वीरवार को और उदयपुर से शुक्रवार को रवाना होगी।

इसमें सभी एसी थ्री टियर कोच होंगे। कालका श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन सात अप्रैल से 30 जून तक चलेगी। कालका और कटड़ा से मंगलवार को ही रवाना होगी। इसमें एसी टू टियर, एसी थ्री टियर, स्लीपर और जनरल कोच होंगे।

जम्मू तवी हरिद्वार एक्सप्रेस सप्ताह में एक दिन तीन अप्रैल से 28 जून तक चलेगी। जम्मू से रविवार और हरिद्वार से वीरवार को रवाना किया जाएगा। स्थानीय यात्रियों के लिए जम्मू तवी-पठानकोट डीएमयू एक अप्रैल से 30 जून तक चलाई जाएगी। यह सप्ताह में शनिवार और रविवार को छोड़कर सभी दिन चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed