फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   good news for amarnath pilgrims

पढ़ें, अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर

Wed, 23 Jul 2014 12:18 PM IST
Updated Wed, 23 Jul 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
good news for amarnath pilgrims

अमरनाथ यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। मौसम बदलने के कारण हर साल समय से पहले लुप्त होने वाले बाबा बर्फानी इस बार सभी भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन


खबर है कि अधिक बर्फ पड़ने और अभी तक वहां मौसम अधिक ठंडा होने के चलते शिवलिंग अपने पूरे अस्तित्व में नजर आ रहा है।

अमरनाथ गुफा के पुजारी पंडित देवी दयाल शर्मा का कहना है कि करीब दस फुट के बाबा बर्फानी अब तक विराजमान हैं।

गणेश हुए लुप्त, पार्वती व‌िराजमान

good news for amarnath pilgrims

अच्छी बर्फ पड़ने और मौसम ठंडा होने के चलते पवित्र शिवलिंग के पिघलने की दर इस बार बेहद कम है। यह भगवान भोले के भक्तों के लिए खुशी की बात है कि देरी से आने वाले श्रद्धालुओं को भी बाबा बर्फानी के दर्शन हो सकेंगे।

बता दें क‌ि अमरनाथ यात्रा रक्षाबंधन तक चलेगी। ऐसे में आखिर तक आने वाले भक्तों को निराशा नहीं होगी।

पंडित देवी दयाल शर्मा ने बताया क‌ि शिवलिंग के पास बने श्री गणेश पिछले वीरवार को लुप्त हो चुके हैं, जबकि मां पार्वती की हिम प्रतिमा अंत तक बने रहने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देरी से खुला था पहलगाम मार्ग

good news for amarnath pilgrims

अधिक बर्फ गिरने के कारण अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक पहलगाम मार्ग भी देरी से खुला पाया था। सर्दी में भारी बर्फ पड़ने के कारण मार्ग को साफ करने में बड़ी मुश्किलें आई थीं।

वर्तमान में अमरनाथ गुफा के पास का मौसम बेहद ठंडा है। इसके कारण बर्फ बहुत धीरे पिघल रही है।

इससे बाबा बर्फानी के पूरी यात्रा के दौरान बने रहने की पूरी संभावना है।

विज्ञापन

'दो साल पहले नहीं हो पाए थे दर्शन'

good news for amarnath pilgrims

भोले के भक्त विश्वबंधु को जब पता चला क‌ि पवित्र शिवलिंग अभी दस फुट तक का है, तो उन्होंने कहा कि यह उनके लिए खुशी की बात है।

उन्होंने बताया कि दो साल पहले वह इन्हीं दिनों यात्रा पर गए थे, तब उन्हें शिवलिंग के दर्शन नहीं हो पाए थे। इस बार उनका मनोबल बढ़ा है।

दस फुट के बर्फानी विराजमान होने की बात सुनकर उनका हौसला बढ़ा है और फिर अमरनाथ यात्रा पर जाने का मन हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed