फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Good governance rally of BJP

विकास की गाथा सुनाने के लिए भाजपा ने निकाली रैली

Sun, 07 Feb 2016 11:56 PM IST
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Good governance rally of BJP

प्रदेश भाजपा ने विकास सुशासन संकल्प रैलियों की शृंखला में रविवार को गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के नई बस्ती में रैली निकाली। रैली में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने देश में जन कल्याणकारी योजनाओं से विश्वास बहाल किया है।

विज्ञापन


रियासत में दस माह चली पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने भी रियासत के तीनों क्षेत्रों में संतुलित विकास कर लोगों का विश्वास जीता है।

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने भी सरकार की ओर से शुरू की गई जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया। विधानसभा अध्यक्ष कविंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा जम्मू के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रति वचनबद्ध है।
विज्ञापन

कहा, रियासत में तीनों हिस्सों में समान विकास किया

Good governance rally of BJP

सांसद जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रियासत को विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर करने के लिए 80 हजार करोड़ का पैकेज जारी किया। ऐसे कई ओर पैकेज प्रधानमंत्री जारी करेंगे।

उन्होंने कहा भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि गांधीनगर विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रैली में शामिल होने के लिए उन्होंने लोगों का धन्यवाद भी किया।

इस मौके पर एमएलसी चरणजीत सिंह खालसा, उपाध्यक्ष युद्धवीर सेठी, महासचिव हरिंद्र गुप्ता, जिला प्रधान बलदेव बिलोरिया, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता, विक्रम रंधावा, पंडित अशोक खजूरिया, राज रानी जंबाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed