फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   golf course

Jammu News: तीन शॉट के साथ ओम प्रकाश ने जीता सीजन का दूसरा खिताब

विज्ञापन
golf course
- जेएंडके ओपन में तीसरे से दूसरे स्थान पर आए चंडीगढ़ के अक्षय, दिल्ली के कपिल रहे तीसरे स्थान पर
विज्ञापन


-7,50,000 की पुरस्कार राशि के साथ विजेता की कमाई हो गई 79,03,009
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में शनिवार को जेएंडके ओपन ओम प्रकाश चौहान और अक्षय शर्मा के शानदार खेल के साथ संपन्न हो गया। जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में महू (मध्यप्रदेश) के ओम प्रकाश चौहान ने खिताब पर कब्जा किया। उन्होंने फाइनल राउंड में तीन अंडर 69 का स्कोर बनाया और कुल 11 अंडर 277 के स्कोर के साथ तीन शॉट से विजेता बने। सीजन का दूसरा खिताब मिलने और 7,50,000 की पुरस्कार राशि के साथ चौहान की कमाई 79,03,009 हो गई। पीजीटीआई की धन सूची में ओम प्रकाश को अब निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमन राज पर 23 लाख रुपये से अधिक की बढ़त हासिल है।
तीसरे राउंड में तीसरे स्थान पर चंडीगढ़ के अक्षय शर्मा चौथे दिन 69 स्कोर बनाकर आठ अंडर 280 के साथ उपविजेता रहे। अक्षय ने लगातार तीन बार शीर्ष-3 में जगह बनाई। वह पीजीटीआई की मेरिट सूची में एक स्थान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गए। दिल्ली के कपिल कुमार (सात अंडर 281) और हर्षजीत सिंह सेठी (पांच अंडर 283) की जोड़ी क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जीत के बाद चौहान ने कहा, कुछ भी आकर्षक प्रयास नहीं किया और सिर्फ रेगुलेशन गोल्फ खेलने पर ध्यान केंद्रित किया। सोचा, लोग मुझे पकड़ने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण बात यह है कि मन में कोई चिंता का क्षण नहीं था, क्योंकि जब भी शॉट गंवाए तो अच्छी वापसी की। इससे निश्चिंत मन से खेलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि जम्मू तवी गोल्फ कोर्स में खेलना सुखद था और अगले साल यहां आने के लिए उत्सुक हूं। अहमदाबाद में कल्हार ब्लूज़ एंड ग्रीन्स में जाने के बाद से खेल में सुधार हुआ है। बद्रेश, देवांग शाह और रागेश वासा का समर्थन के लिए धन्यवाद करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed