{"_id":"8b19bc77f1d6b53e9445dabb5ab8823a","slug":"god-statue-found-in-bhadrawah-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू में शेषनाग की प्राचीन मूर्ति और मुकुट मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में शेषनाग की प्राचीन मूर्ति और मुकुट मिले
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के कंसर गांव में एक पेड़ के नीचे पड़ी तीन फीट की शेषनाग की प्राचीन मूर्ति और चांदी का मुकुट मिले। मूर्ति और मुकुट को भद्रवाह के वासुकी नाग मंदिर में रखवाया गया है।
विज्ञापन
रविवार को मिली चार भुजाओं वाली इस मूर्ति के दर्शन के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मूर्ति गांव में कहां से आई। इसकी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल, कंसर इलाके में सड़क का काम चल रहा है। सड़क के काम में जुटे कुछ लोगों ने एक पेड़ के नीचे इस मूर्ति को देखा।
मूर्ति के बगल में ही चांदी का एक मुकुट भी था। पुलिस को सूचना दी गई। मूर्ति और मुकुट को भद्रवाह के वासुकी नाग मंदिर में पहुंचाया गया।
मूर्ति के बारे में कई तरह की चर्चाएं होने लगीं हैं। कुछ लोगों का मानना था कि यह मूर्ति कहीं से चुरा कर लाई गई होगी। जहां मूर्ति मिली है, वह इलाका बनी से लगता है।
विज्ञापन
इसलिए यह भी चर्चा है कि बनी से मूर्ति चोरी कर लाई गई हो। पुलिस मूर्ति चोरी होने की कोई शिकायत होने से इनकार कर रही है।