{"_id":"624b2c13e5fecb101a293e32","slug":"goc-reached-sopore-said-ready-to-deal-with-any-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा व्यवस्था: जीओसी ने सोपोर में पूर्व आतंकियों से जाने इलाके के हालात, कहा- किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा व्यवस्था: जीओसी ने सोपोर में पूर्व आतंकियों से जाने इलाके के हालात, कहा- किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार
Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 05 Apr 2022 01:44 AM IST
सार
जीओसी ने युवाओं से अपील की कि शांति और विकास के रास्ते पर चलें। कश्मीर फाइल्स पर डीपी पांडे ने कहा कि यहां के कई कश्मीरी पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जानें दी हैं। उनकी भी कहानी को सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन
सोपाेर में लोगों से मिलते जीओसी डीपी पांडे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घाटी में तैनात सेना की 15वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) लेफ्टिनेंट जनरल डीपी पांडे ने सोमवार को पहली बार बारामुला जिले के सोपोर शहर का दौरा किया। उन्होंने सोपोर चौक पर घंटाघर के पास स्थानीय दुकानदारों और आत्मसमर्पण करने वाले पूर्व आतंकियों से बातचीत की।
विज्ञापन
डीपी पांडे ने कहा कि उन्होंने कुछ पूर्व आतंकियों से बातचीत की है, जो आज अच्छी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। उन्होंने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में शांति का माहौल है, वहीं सुरक्षा ग्रिड भी किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
सोपोर में सीआरपीएफ के बंकर पर हाल ही में हुए पेट्रोल बम हमले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के हमलों को नियंत्रित करना तभी संभव है जब समाज उस गठजोड़ के खिलाफ उठे जो कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
जीओसी ने युवाओं से अपील की कि शांति और विकास के रास्ते पर चलें। कश्मीर फाइल्स पर डीपी पांडे ने कहा कि यहां के कई कश्मीरी पुलिसकर्मियों ने भी अपनी जानें दी हैं। उनकी भी कहानी को सामने लाना चाहिए। जब तक मीडिया उजागर नहीं करेगा कि किसी आतंकी ने एक कश्मीरी को मारा है, तब तक बदलाव नहीं आएगा।