{"_id":"5dfa93248ebc3e87c300b66c","slug":"goc-ranbir-singh-reached-siachen-to-encourage-soldiers","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियाचिन पहुंचे जीओसी रणबीर सिंह, जवानों का बढ़ाया हौसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियाचिन पहुंचे जीओसी रणबीर सिंह, जवानों का बढ़ाया हौसला
Thu, 19 Dec 2019 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Dec 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
siachin
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना की उत्तरी कमांड के जीओसी कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह बुधवार को सियाचिन पहुंचे। शून्य से भी नीचे तापमान में तैनात सैन्य जवानों से अग्रिम चौकियों तक पहुंचकर कर सिंह ने मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ फायर एंड फरी कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
जवानों से यह भी कहा कि वह मौसम से बचाव के लिए अपने आप का पूरा ख्याल रखें। बर्फीले तूफान में अकसर जान जाने का खतरा रहता है। जवानों को बर्फीले तूफान से बचने की हिदायत दी गई। इस समय सियाचिन में पारा शून्य से भी नीचे है।
विज्ञापन
यहां हर समय बर्फीले तूफान आने का खतरा भी बना रहता है। जवानों से मुलाकात करते हुए सिंह ने उनसे कहा कि वह अपने हौसले को इसी तरह से बुलंद रखें। उनके साहस की वजह से ही देश की सरहद सुरक्षित है।
विज्ञापन
शून्य से भी नीचे तापमान में देश की सरहद की रक्षा करना उनके और पूरे देश के लिए गर्व की बात है। जवानों को अपनी फिटनेस और दुश्मन पर नजर रखने के लिए प्रोत्साहित किया।