फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Goat rearing project in Bandipora gets a boost with Rs 12 crore

Jammu News: बांदीपोरा की बकरी पालन परियोजना को 12 करोड़ रुपये से बढ़ावा

विज्ञापन
Goat rearing project in Bandipora gets a boost with Rs 12 crore
बांदीपोरा। जिले के अरिन-दर्दपोरा इलाके में जल्द ही कश्मीर की पहली उन्नत बकरी पालन सुविधा शुरू होने जा रही है। यह परियोजना 12 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है और इसका उद्देश्य अनुसंधान, दूध उत्पादन और रोजगार को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन

जिला भेड़ पालन अधिकारी डॉ. इरशाद पीर ने बताया कि यहां के मौजूदा बकरी फार्म को आधुनिक डेयरी केंद्रित केंद्र में बदला जा रहा है। परियोजना के तहत विदेशों से उच्च गुणवत्ता वाली बकरियां मंगाई जाएंगी, जो ज्यादा दूध देती हैं।
विज्ञापन

जैसे ही बुनियादी ढांचा तैयार होगा, इन बकरियों की संतानें स्थानीय ग्रामीणों को दी जाएंगी, प्रति परिवार एक या दो। इसका मकसद है ग्रामीण परिवारों खासकर युवाओं को स्वरोजगार और आय का स्थायी साधन उपलब्ध कराना। इस पहल से स्थानीय डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने और ग्रामीण समुदायों के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देकर पूरे बांदीपोरा जिले को लाभ मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अली मोहम्मद ने कहा, भले ही यह अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन हमें भरोसा है कि यह योजना गांव की तस्वीर बदल सकती है।
वहीं, अरिन के डीडीसी सदस्य ने इस योजना को जरूरी और दूरदर्शी कदम बताया, जो खासकर दूरदराज और पिछड़े इलाकों के लिए फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed