{"_id":"617ffc8b34eb3c54bd0479cc","slug":"go-first-signs-pact-with-uae-based-lulu-group-to-transport-cargo-from-srinagar-to-sharjah","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: गो फर्स्ट ने श्रीनगर से शारजाह तक कार्गो परिवहन के लिए यूएई के लुलु समूह के साथ किया समझौता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: गो फर्स्ट ने श्रीनगर से शारजाह तक कार्गो परिवहन के लिए यूएई के लुलु समूह के साथ किया समझौता
Mon, 01 Nov 2021 08:15 PM IST
विमल शर्मा
पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 01 Nov 2021 08:15 PM IST
सार
अब घाटी से सीधे कार्गों परिवहन शुरू होने से स्थानीय किसाानों और बागवानों को फायदा मिलेगा। अब उनकी उपज को सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलेगा।
विज्ञापन
srinagar airport
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीनगर से शारजाह तक कार्गो परिवहन के लिए एयरलाइन कंपनी गो फर्स्ट ने सोमवार को यूएई स्थित लुलु समूह के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए। गो फर्स्ट कश्मीर से अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवा शुरू करने वाली पहली एयरलाइन थी। अब घाटी से अंतरराष्ट्रीय कार्गो सेवाएं शुरू करने वाली पहली एयरलाइन भी बन गई है।
विज्ञापन
प्रमुख सचिव उद्योग और वाणिज्य और प्रशासनिक सचिव नागरिक उड्डयन विभाग, जम्मू और कश्मीर की उपस्थिति में गो फर्स्ट हेड मोहित द्विवेदी और लुलु समूह के निदेशक सलीम एमए के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। लुलु समूह के निदेशक रंजन ठाकुर ने कहा कि कश्मीर में निर्यात के अपार अवसर हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घाटी से निर्यात के अपार अवसर हैं। यहां के स्थानीय फल, सब्जियां और अन्य चीजों को हम सीधे अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया करवाएंगे। गो फर्स्ट ने यहां से खाड़ी देशों में कार्गो परिवहन करने वाली पहली एयरलाइन बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
विज्ञापन
गृहमंत्री ने शुरू करवाई थी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान बीते शनिवार को श्रीनगर से शारजाह के लिए पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा का उद्घाटन किया था। उन्होंने कहा था कि इससे कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी और यहां अधिक निवेश आएगा।‘गो फर्स्ट’ द्वारा संचालित उड़ान शाम 6.30 बजे शारजाह के लिए संचालित होती है।