फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   GMC take money for x reys

पाक गोलाबारी के घायलों का पैसे लेकर किया एक्स रे

Wed, 15 Jul 2015 06:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 15 Jul 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
GMC take money for x reys

अखनूर के परगवाल सेक्टर में पाक गोलाबारी में घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल प्रशासन की बेरुखी का शिकार होना पड़ा। घायलों का एक्स रे करने के लिए अस्पताल प्रशासन ने पैसे लिए।

विज्ञापन


घायलों के उपचार में अस्पताल प्रशासन की अनुशासनहीनता दिखी, जिस पर घायलों और उनके साथ आए तीमारदारों ने रोष जताया। हैरानी तो तब हुई, जब ज्यौड़ियां के विधायक कृष्ण चंद की उपस्थिति को भी नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन


यहां तक कि सीएमओ के कहने के बाद भी एक्स रे के पैसे वापस नहीं किए गए। गोलाबारी में घायल हुई ऊषा देवी का एक्स रे हुआ, इसके लिए एक्स रे डिपार्टमेंट में तैनात मुलाजिमों ने पैसे ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊषा देवी के पति स्वर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने एक्स रे कर्मियों को बताया भी कि वह पाक गोलाबारी से घायल होकर आए हैं, लेकिन फिर भी उनसे पैसे ले लिए। इस पर अन्य घायल युवक रमेश लाल ने भी कड़ा एतराज जताया और कहा कि अस्पताल प्रशासन पर कार्रवाई होनी चाहिए।

अन्य घायल युवक शैलेंद्र ने बताया कि अस्पताल की कार्यप्रणाली ने उनको ठेस पहुंचाई है। दरअसल, घायलों का उपचार करने के बाद डाक्टरों ने एक्स रे करने के लिए कहा।


अस्पताल में मौजूद सीएमओ काफी देर के बाद घायलों के पास पहुंचीं। जब तक उन्होंने नि:शुल्क एक्स रे करने की पर्ची लिखकर दी, तब तक एक्स रे के पैसे ले लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed