{"_id":"d346a1a918fa02e7bddf8d81c97e749b","slug":"gmc-shift-surgery-unit","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी पर बारिश का कहर, सर्जरी यूनिट शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी पर बारिश का कहर, सर्जरी यूनिट शिफ्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 24 Jul 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
मानसून की पहली बारिश से ही जीएमसी में जगह-जगह पानी टपकने लगा है। हालत यह है कि बारिश के पानी से पुरानी इमरजेंसी की एक्सरे सेक्शन में एक मशीन को बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
सर्जरी यूनिट में पानी टपकने से आर्थो सर्जरी यूनिट में शिफ्ट कर मरीजों को देखा गया। अन्य वार्डों में भी यही हालात हैं। जोरदार बारिश से जीएमसी की पुरानी इमरजेंसी के एक्सरे यूनिट में छत से पानी टपकने लगा। पानी सीधा एक्सरे मशीन पर गिरा, जिससे आनन-फानन में मशीन को पालीथिन से ढक कर बंद करना पड़ा।
विज्ञापन
एक मशीन बिगड़ने से दूसरी मशीन से सारे एक्सरे करने पड़े। पानी गिरने वाली जगह पर हाई वोल्टेज होने के कारण एहतियात के तौर पर एक मशीन को बंद कर दिया गया था। इसी इमरजेंसी में सर्जरी सेक्शन में भी छत से पानी गिरने पर डाक्टरों को सामने वाली आर्थो सर्जरी सेक्शन में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अस्पताल की इमरजेंसी में सबसे पहले मरीज प्राथमिक चिकित्सा के लिए यहीं पर पहुंचता है, जिससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि इमरजेंसी की हालत यह है तो अन्य जगहों पर मानसून कितना चुनौती वाला रहेगा।
बीती रात बारिश के दौरान इमरजेंसी के चार नंबर सेक्शन में भी पानी आ गया था। आने वाले दिनों में बरसात मरीजों के साथ अस्पताल प्रशासन के लिए कई दिक्कतें लेकर आएगी।