फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc gas plant crashed

हांफ गया जीएमसी अस्पताल का गैस प्लांट

Sat, 23 May 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 23 May 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
gmc gas plant crashed

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जीएमसी में हाल ही में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्थापित किए गए गैस प्लांट ने जवाब दे दिया है। ऐसी स्थिति में अस्पताल के महत्वपूर्ण यूनिटों में सिलेंडरों से ही आक्सीजन की सप्लाई की जा रही है। अस्पताल में गैस प्लांट होने के बावजूद बाजार से सिलेंडरों की सप्लाई लेना मजबूरी बन गया है।

विज्ञापन


जीएमसी के मैकेनिकल विंग के एईई तारिक रैना का कहना है कि पिछले दिनों आंधी तूफान से प्लांट के स्ट्रेलाइजर में तकनीकी दिक्कत से थोड़ी समस्या आई है, जिसे जल्द दुरुस्त बना लिया जाएगा। प्लांट को फिलहाल टेस्टिंग पर चलाया जा रहा है। प्रिंसिपल डा. घनश्याम देव गुप्ता कहना है कि प्लांट को चलाने की जिम्मेदारी मैकेनिकल विंग की होती है। अलबत्ता मरीजों की सहूलियत के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन


अस्पताल के इमरजेंसी और जनरल आपरेशन थियेटरों, आईसीयू, इमरजेंसी, सीसीयू सहित अन्य महत्वपूर्ण यूनिटों में गैस प्लांट से पाइप सिस्टम में आक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। इन यूनिटों में अधिकांश मरीज गंभीर होते हैं। जिन्हें इलाज में नियमित आक्सीजन देना पड़ता है। अस्पताल में इस चिकित्सा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए हाल ही में नया गैस प्लांट स्थापित किया गया था, लेकिन कुछ देर चलने के बाद प्लांट बंद हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्सीजन की सप्लाई जारी रखने के लिए बाजार से रोजाना सिलेंडर मंगवाए जा रहे हैं। इसमें औसतन रोजाना पचास बड़े सिलेंडरों की खपत हो रही है, जिसमें एक घंटे में 2-3 सिलेंडर चल रहे हैं। जीएमसी के साथ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एसएमजीएस में भी करीब डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से नए गैस प्लांट स्थापित किए गए हैं, लेकिन सवाल यह उठता है कि आधुनिक प्रणाली से विकसित ऐसे महंगे उपकरण इतनी जल्दी क्यों हांफ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed