फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc, ebola virus, bed

Jammu News: इबोला वायरस की रोकथाम के लिए 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड तैयार

विज्ञापन
gmc, ebola virus, bed
मेडिकल कॉलेज जम्मू में हिबोला वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए बनाया गया आइसोलेशन वार्ड। अमर उ
जम्मू। अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस से हो रही मौतों ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। संक्रमण को रोकने के लिए डब्ल्यूएचओ ने एडवाइजरी जारी की है। राजकीय मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में 30 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। वायरस रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक लैब में सैंपल की सुविधा है।
विज्ञापन

माइक्रोबायोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप डोगरा के अनुसार वायरस से निपटने के लिए कॉलेज प्रशासन सतर्क है। आमजन को घबराने की जरूरत नहीं है, केवल आसपास ऐसे लोगों पर नजर रखें जो अफ्रीफी देशों की यात्रा कर लौटे हैं। यदि संदिग्ध मरीज मिलता है तो सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
विज्ञापन

आम तौर पर जंगली जानवरों के संपर्क में रहने व मीट खाने से वायरस फैलने की बात सामने आई है। ऐसे में सतर्कता बरतने की जरूरत है। लक्षणों में सिरदर्द, डायरिया, बदन में दर्द, उल्टी होना, मुंह या शरीर के दूसरे अंगों से खून का निकलना प्रमुख है। आंकड़ों के अनुसार पूरे विश्व में लगभग 170 से अधिक वायरस पीड़ितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed