फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   gmc, bsc nursing students, protest

Jammu News: जीएमसी में बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
gmc, bsc nursing students, protest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। जीएमसी परिसर में पैरा बीएससी विद्यार्थियों ने शुक्रवार को नर्सिंग डिग्री में अधिक वार्षिक फीस को वापस करने की मांग पर धरना दिया। आरोप लगाया कि निर्धारित फीस से कई गुणा अधिक पैसे लिए गए। सचिवालय के आदेश के बावजूद अतिरिक्त राशि को वापस नहीं किया जा रहा। शनिवार को भी जीएमसी परिसर में प्रदर्शन होगा।
विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि नर्सिंग कॉलेज गंग्याल जम्मू, रियासी, उधमपुर और अखनूर में बीएससी नर्सिंग डिग्री के लिए अतिरिक्त वार्षिक फीस ली गई है। पहले वर्ष में 10 हजार के बजाय 70 हजार, दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए 4 हजार के बजाय 50 हजार रुपये लिए गए। रोष जताते हुए कहा कि हॉस्टल के विद्यार्थियों पर दबाव डालकर नहीं भेजा गया। उन्हें चेतावनी दी कि अगर प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें बाहर निकाल दिया जाएगा। वहीं, सचिवालय से आदेश जारी कर विद्यार्थियों को अतिरिक्त फीस वापस करने के लिए कहा था, लेकिन जम्मू कश्मीर पैरा मेडिकल नर्सिंग काउंसिल की ओर से अभी तक पालन नहीं किया गया। इससे विद्यार्थियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। कई बार अधिकारियों के समक्ष मुद्दे को उठा चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो पाई।
विज्ञापन

प्राथमिकता पर सुलझाया जाएगा मामला
जम्मू-कश्मीर पैरा मेडिकल एंड नर्सिंग काउंसिल की प्रधान व जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन का कहना है कि बीएससी नर्सिंग विद्यार्थियों की अतिरिक्त फीस वापस करने के मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है। अकाउंट सेक्शन के साथ औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। उम्मीद है कि जल्द मामले को निपटा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed