फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Give befitting reply to suspicious activity along border: Northern Command chief

जम्मू कश्मीर: सीमा पर संदिग्ध गतिविधि का मुंहतोड़ जवाब दें, उत्तरी कमान प्रमुख पहुंचे राजोरी-पुंछ एलओसी

Wed, 17 May 2023 09:18 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 17 May 2023 09:18 PM IST
सार

उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राष्ट्रीय राइफल्स की दो यूनिट के अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्हें काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
Give befitting reply to suspicious activity along border: Northern Command chief
नियंत्रण रेखा पर जवानों से मुलाकात करते उत्तरी कमान प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी - फोटो : संवाद

विस्तार

नियंत्रण रेखा पर कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दें। साथ ही हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। यह निर्देश उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को राजोरी और पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों को दिए।

विज्ञापन


राष्ट्रीय राइफल्स की दो यूनिट के अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्हें काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपनाए गए उपायों की सराहना की और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सैनिकों की सराहना की।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट जनरल ने तैनात जवानों व अधिकारियों को पाकिस्तानी सेना, आतंकवादियों और आईएसआई की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और नियंत्रण रेखा पर कोई संदिग्ध हरकत नजर आने पर मुंहतोड़ जवाब देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी घुसपैठ होने पर घुसपैठियों को तत्काल ढेर करने पर जोर दिया। उन्होंने नियंत्रण रेखा के आसपास ड्रोन की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।


गौरतलब रहे कि पुंछ के भाटादूड़ियां और राजोरी के केसरी हिल में आतंकी हमलों के बाद नियंत्रण रेखा पर जवानों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब रहे कि भाटादूड़ियां में आतंकी हमले के बाद नार्दर्न कमांडर का पुंछ जिले का चौथा दौरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed