{"_id":"646538b591e02af795095654","slug":"give-a-befitting-reply-if-you-see-suspicious-activity-jammu-news-c-10-jam1007-118702-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर दें मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर दें मुंहतोड़ जवाब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी/पुंछ। नियंत्रण रेखा पर कोई भी संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर जवान उसका मुंहतोड़ जवाब दें। साथ ही हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। यह निर्देश नार्दर्न आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बुधवार को राजोरी और पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा का दौरा कर जवानों को दिए। वहीं, राष्ट्रीय राइफल्स की दो यूनिट के अधिकारियों से बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
दौरे के दौरान उन्हें काउंटर इंफिल्ट्रेशन ग्रिड और अपनाई जा रही प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने अपनाए गए उपायों की सराहना की और व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए सैनिकों की सराहना की। लेफ्टिनेंट जनरल ने तैनात जवानों व अधिकारियों को पाकिस्तानी सेना, आतंकवादियों और आईएसआई की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए और नियंत्रण रेखा पर कोई संदिग्ध हरकत नजर आने पर मुंहतोड़ जवाब देने को कहा। कोई भी घुसपैठ होने पर घुसपैठियों को तत्काल ढेर करने पर जोर दिया। उन्होंने नियंत्रण रेखा के आसपास ड्रोन की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। गौरतलब रहे कि पुंछ के भाटादूड़ियां और राजोरी के केसरी हिल में आतंकी हमलों के बाद नियंत्रण रेखा पर जवानों को पहले से अधिक सतर्कता बरतने और अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब रहे कि भाटादूड़ियां में आतंकी हमले के बाद नार्दर्न कमांडर का पुंछ जिले का चौथा दौरा था।