फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girl kidnapped from sunderbani recovered from katra

छात्रा को अगवा कर एक महीने तक किया दुष्कर्म

Mon, 13 Jul 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 13 Jul 2015 12:51 PM IST
विज्ञापन
girl kidnapped from sunderbani recovered from katra

राजोरी के सुंदरबनी पुलिस थाने के अंतर्गत पड़ने वाले एक क्षेत्र से 7 जून को अगवा की गई 16 वर्षीय छात्रा को राजोरी पुलिस ने शनिवार को कटड़ा से बरामद कर अपहरणकर्ता को धर दबोच लिया। जानकारी के अनुसार सात जून को पीड़ित छात्रा घर से स्कूल आई थी, लेकिन देर शाम तक जब वापस घर नहीं लौटी तो परिवार ने अपने स्तर पर तलाश करने के बाद पुलिस में मामला दर्ज करवाया था। पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को दिए बयान में सुंदरबनी के ही एक युवक पर छात्रा को अपहरण करने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


एसएसपी राजोरी डा. हसीब मुगल ने बताया कि छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया था कि क्षेत्र का ही एक युवक राबिन शर्मा उसे बहला फुसला कर अपहरण कर ले गया है। करीब एक महीने तक आरोपी के कई दोस्तों व परिजनों से पूछताछ करने के बाद भी जब पुलिस को दोनों का कोई पता नहीं चला तो पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपी के कुछ दोस्तों से पुलिस ने मालूम कर लिया कि दोनों कटड़ा में कहीं हैं।
विज्ञापन


शनिवार को सुंदरबनी पुलिस की विशेष टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी कर छात्रा को बरामद कर लिया व आरोपी को दबोच लिया। छात्रा को मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। जबकि आरोपी को आरपीसी की धारा 363 के तहत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि एक महीने तक आरोपी ने छात्रा को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया व दिन में कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पुलिस के अनुसार छात्रा की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला भी दर्ज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed