फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   girl jumped from a hotel in jammu

18 दिनों से होटल में रह रही युवती दूसरी मंजिल से कूदी

Tue, 23 Jun 2015 10:25 AM IST
Updated Tue, 23 Jun 2015 10:25 AM IST
विज्ञापन
girl jumped from a hotel in jammu

जम्मू शहर के गुम्मट स्थित होटल की दूसरी मंजिल से एक युवती ने छलांग लगा

विज्ञापन
दी। होटल की रिसेप्शन पर बैठे होटल कर्मी ने घायल युवती को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पिछले 18 दिन से घायल युवती एक अन्य युवक के साथ होटल में रुकी हुई थी।

सोमवार को दोपहर करीब 3 बजे उसने अपने कमरे से निकल कर दूसरे कमरे में जाकर खिड़की से नीचे छलांग लगाई। दो हफ्तों के भीतर होटल से छलांग लगाने की यह दूसरी घटना है। मिली जानकारी के अनुसार गुम्मट स्थित होटल खजान के कमरा नंबर 302 में 4 जून को मेंढर का रहने वाला मोहम्मद रियाज घायल युवती को लेकर पहुंचा।

यहां उसने 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से नान एसी रूम लिया। होटल में रियाज ने अपना इलेक्शन कार्ड पहचान पत्र जमा कराया। इसमें रियाज का पता मोहम्मद रियाज पुत्र मोहम्मद शफी आयु 24 साल, निवासी 44 बलनोई, जुजबी मेंढर दिया गया है। खुद को बीएसएनएल का कर्मी बताया।

रियाज अपने दोस्त से मांग रहा था पैसे

girl jumped from a hotel in jammu

होटल के रिसेप्शन पर बैठे कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि रियाज हर रोज सुबह जाता और शाम को वापस आ जाता। कभी-कभार दिन को भी चक्कर लगाता। पिछले छह दिन से रियाज ने होटल का किराया भी नहीं दिया था। रविवार रात को भी वह होटल में ही युवती के साथ रुका हुआ था। सोमवार को सुबह साढ़े दस बजे रियाज चला गया।

दोपहर युवती ने अपने कमरे से बाहर निकल कर कमरा नंबर 102 की खिड़की से छलांग लगा दी और रिसेप्शन के सामने बाहर गेट के आगे गिरी। इसके अफरा-तफरी मच गई और लोग जमा हो गए। होटल कर्मियों ने युवती को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचित किया।

रियाज अपने दोस्त से मांग रहा था पैसे
रियाज ने तीन दिन पहले अपने डोडा में रहने वाले दोस्त से फोन पर बात की। इसमें रियाज ने उसे कहा कि उसके पास होटल का बिल चुकाने के लिए पैसे नहीं हैं। इसलिए उसे पैसे दे। रियाज का दोस्त घायल युवती को भी जानता था। युवती ने होटल में रियाज के दोस्त का मोबाइल नंबर लिखवाया और उसे अपना भाई बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

छलांग लगाने से पहले रियाज के दोस्त से बात की

girl jumped from a hotel in jammu

युवती ने छलांग लगाने से पहले रियाज के दोस्त से बात की। इसमें उसने बताया कि रियाज सुबह से नहीं आया और किसी बात को लेकर दोनों में अनबन हुई है। वह छलांग लगाने जा रही है। इतना कहकर उसने छलांग लगा दी। रियाज के दोस्त ने रियाज को इसकी जानकारी दे दी।

इसके बाद से रियाज का फोन स्विच आफ हो गया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है। अभी कुछ दिन पहले भी इसी तरह की घटना सामने आई थी। जब कटड़ा में एक होटल की पांचवीं इमारत से युवती ने छलांग लगा दी थी। अभी भी युवती अस्पताल में भर्ती है।

तीन बार युवक के साथ पहले भी जा चुकी है युवती
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायल युवती होटल में उसके साथ रहने वाले युवक रियाज के साथ पहले भी दो बार घर छोड़ कर चली गई। यह तीसरी दफा था कि वह घर छोड़ कर युवक के साथ जम्मू आई थी।

होटल का रिकार्ड जब्त
पुलिस ने खजान होटल का रिकार्ड जब्त कर लिया है। पुलिस को दोनों के बारे में सूचित न करने पर होटल के मालिकों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed