{"_id":"57c5bd204f1c1bbe122cb1e3","slug":"gilani-s-son-could-not-be-questioned","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकियों को फंडिंग के मामले में गिलानी के बेटे से नहीं हो सकी पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकियों को फंडिंग के मामले में गिलानी के बेटे से नहीं हो सकी पूछताछ
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
एनआईए
- फोटो : File Photo
एनआईए हुर्रियत जी के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नईम गिलानी से पूछताछ नहीं कर सकी।
हुर्रियत के प्रवक्ता के अनुसार नईम तथा उसके कानूनी सलाहकार एजेंसी के शिवपोरा स्थित कार्यालय गए थे, लेकिन एनआईए के अधिकारी दिल्ली जा चुके थे।
एनआईए घाटी में कुछ बैंक खातों की छानबीन में जुटी है। आरोप है कि इन खातों से राशि का इस्तेमाल कश्मीर हिंसा के लिए किया गया।
गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए पाकिस्तान सहित कई देशों से फंडिंग किए जाने का खुलासा हुआ था। इसमें हवाला की राशि कश्मीर के सामान्य लोगों के खातों में जमा कराने की बात भी सामने आई थी। इसके चलते एस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर एनआईए ने जांच शुरू की थी।