{"_id":"09301ab6e08b2b8d6c12c3528f3ba6ae","slug":"gilani-against-isis-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार ISIS के विरोध में उतरे कट्टरपंथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार ISIS के विरोध में उतरे कट्टरपंथी
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Sat, 09 Aug 2014 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इराक में इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन द्वारा की जा रही निर्दोष लोगों की हत्याओं के खिलाफ पहली दफा कश्मीर से आवाज उठी। यह आवाज किसी और ने नहीं बल्कि कट्टरपंथी हुर्रियत के नेता सैयद अली शाह गिलानी ने उठाई। गिलानी ने साफ कर दिया कि निर्दोष और अल्पसंख्यकों की हत्याएं इसलाम के खिलाफ हैं।
विज्ञापन
इसलाम इसकी इजाजत नहीं देता। गिलानी पत्रकारों से मुखातिब थे। इसके साथ ही गिलानी ने इराक में अमेरिकी हमलों को भी गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि इराक में हवाई हमलों से निर्दोष लोग अधिक मारे जाएंगे। लिहाजा यह हमले बंद होने चाहिए। गिलानी ने कहा कि गाजा में भी अमेरिका ही शह पर ही इस्राइली हमलें जारी हैं।
विज्ञापन
इससे भी निर्दोष लोग मारे जा रहे है। यह सरासर मानवाधिकारों का हनन है। इसके अलावा गिलानी ने देश में एनआईए जैसी जांच एजेंसियों को भी बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियों का काम सिर्फ कश्मीरी युवाओं को परेशान करने तक ही सीमित है।
विज्ञापन