{"_id":"5d4b079c8ebc3e6c926ad5bb","slug":"ghulam-nabi-azad-to-come-srinagar-to-discuss-on-article-370-kashmir-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज श्रीनगर पहुंचेंगे गुलाम नबी आजाद, पार्टी कैडर से मौजूदा हालात पर करेंगे चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज श्रीनगर पहुंचेंगे गुलाम नबी आजाद, पार्टी कैडर से मौजूदा हालात पर करेंगे चर्चा
Thu, 08 Aug 2019 01:23 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 08 Aug 2019 01:23 AM IST
सार
- आजाद उठा चुके हैं कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात पर सवाल
- बैठक में अनुच्छेद 370 हटाने, केंद्र प्रशासित प्रदेश जैस मुद्दों पर होगी बात
- इस दौरान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर समेत अन्य नेता रहेंगे मौजूद
विज्ञापन
नेता गुलाम नबी आजाद
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद गुरुवार को श्रीनगर पहुंचेंगे। वह घाटी में मौजूदा हालात पर पार्टी कैडर से चर्चा करेंगे। इसमें अनुच्छेद 370 को हटाने, जम्मू-कश्मीर को केंद्र प्रशासित बनाने सहित अन्य मुद्दों पर बात की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार श्रीनगर में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जीए मीर आदि मौजूद रहेंगे। अनुच्छेद 370 को हटाने पर राज्यसभा में आजाद ने विरोध किया था। उन्होंने इसे संविधान के खिलाफ बताया था। आजाद ने कश्मीर में कर्फ्यू जैसे हालात पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने आरोप लगाया था कि कश्मीर का प्रतिनिधित्व करने वाले नेताओं को भाजपा ने नजरबंद किया है। अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद प्रदेश कांग्रेस की अगली रणनीति पर चर्चा की जाएगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवींद्र शर्मा के अनुसार वीरवार को श्रीनगर में गुलाम नबी आजाद के पहुंचने की सूचना है।