फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Nabi Azad said after resign he will form his own party in Jammu Kashmir

Ghulam Nabi Azad Resign: मैं जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाऊंगा- इस्तीफे के बाद बोले आजाद

Fri, 26 Aug 2022 02:40 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 02:40 PM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बड़ा बयान दिया है। आजाद ने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाएंगे।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad said after resign he will form his own party in Jammu Kashmir
Ghulam Nabi Azad (File) - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि वह जम्मू-कश्मीर जा रहे हैं और जम्मू-कश्मीर में अपनी नई पार्टी बनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबरों का खंडन किया है।

विज्ञापन


गुलाम नबी आजाद ने कहा, 'विरोधियों ने मेरे बारे में अफवाहें फैलाईं। विरोधी कह रहे हैं कि मैं भाजपा में जा रहा हूं। मैं जम्मू-कश्मीर जा रहा हूं। जम्मू-कश्मीर में अपनी पार्टी बनाऊंगा।'
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे गुलाम नबी आजाद ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। लंबे समय से पार्टी की नीतियों को लेकर आजाद नाराज चल रहे थे। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे पांच पृष्ठ के त्यागपत्र में आजाद ने कहा कि वह भारी मन से यह कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से पहले ‘कांग्रेस जोड़ो यात्रा’ निकाली जानी चाहिए थी।आजाद ने कहा कि पार्टी में किसी भी स्तर पर चुनाव संपन्न नहीं हुए। गुलाम नबी ने कहा कि कांग्रेस लड़ने की अपनी इच्छाशक्ति और क्षमता खो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने सोनिया को लिखे पत्र में कहा कि एआईसीसी के चुने हुए पदाधिकारियों को एआईसीसी का संचालन करने वाले छोटे समूह द्वारा तैयार की गई सूचियों पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया गया। पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर धोखे के लिए नेतृत्व पूरी तरह से जिम्मेदार है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस में हालात अब ऐसी स्थिति पर पहुंच गए है, जहां से वापस नहीं आया जा सकता। पार्टी की कमजोरियों पर ध्यान दिलाने के लिए पत्र लिखने वाले 23 नेताओं को अपशब्द कहे गए, उन्हें अपमानित किया गया, नीचा दिखाया गया।

फारूक अब्दुल्ला बोले- गुलाम नबी आजाद को नहीं मिल रहा होगा सम्मान

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पहले की तरह सम्मान नहीं मिल रहा होगा। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के समय से आजाद इनर कैबिनेट के सदस्य रहे। आज भी सोनिया गांधी के करीबी थे। इस्तीफे पर उन्हें अफसोस है।

साथ ही फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'उन्हें (आजाद को) सम्मान नहीं मिल रहा होगा। 32 नेताओं ने पत्र लिखे तो कांग्रेस हैरान थी। लेकिन ऐसा पहले भी हुआ है, पर समय के साथ कांग्रेस और मजबूत हुई है। देश को मजबूत विपक्ष की जरूरत है।'


उमर अब्दुल्ला बोले- देश की सबसे पुरानी पार्टी को बिखरते देखना दुखद और डरावना

नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने गुलाम नबी आजाद के इस्तीफे पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, 'इस बात की लंबे समय से अफवाह उड़ रही थी। यह कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका से कम नहीं है। गुलाम नबी आजाद शायद हाल के दिनों में पार्टी छोड़ने वाले सबसे वरिष्ठ नेता हैं। उनका इस्तीफा पत्र दर्दनाक है। भारत की भव्य पुरानी पार्टी को टूटते हुए देखना दुखद और काफी डरावना है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed