{"_id":"6330a1d90ef1014f103439bb","slug":"ghulam-nabi-azad-can-announce-new-party-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azad visit Jammu: गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा, जम्मू पहुंचकर करीबियों से की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azad visit Jammu: गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा, जम्मू पहुंचकर करीबियों से की चर्चा
Mon, 26 Sep 2022 01:35 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:35 AM IST
सार
आजाद ने रविवार को जम्मू पहुंचकर करीबी नेताओं से लंबी चर्चा की। पार्टी के नाम के अलावा वर्तमान सियासी हालात पर दिन भर चर्चा हुई। आजाद सोमवार को पत्रकार वार्ता में नई पार्टी का नाम व अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी का खुलासा करेंगे।
विज्ञापन
जम्मू पहुंचे गुलाम नबी आजाद
- फोटो : एजेंसी
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से किनारा कर चुके गुलाम नबी आजाद सोमवार 26 सितंबर को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। आजाद ने रविवार को जम्मू पहुंचकर अपने करीबी नेताओं से लंबी चर्चा की। पार्टी के नाम के अलावा वर्तमान सियासी हालात पर दिन भर चर्चा हुई।
विज्ञापन
आजाद 26 सितंबर सोमवार दोपहर बारह बजे पत्रकार वार्ता में नई पार्टी का नाम व अपने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी का खुलासा करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद जम्मू-कश्मीर के तीन दिवसीय दौर पर हैं। तय शेड्यूल के तहत आजाद 25 और 26 सितंबर को जम्मू में और 27 सितंबर को श्रीनगर में रुकेंगे, जिसके बाद दिल्ली लौटेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस को छोड़ने के बाद आजाद ने प्रदेश का दौरा किया था। उनके करीबियों की माने तो आजाद नवरात्र के शुरू में नई पार्टी का एलान करेंगे। इसी माह आजाद का यह प्रदेश का दूसरा दौरा है। नई पार्टी के लिए आजाद ने अपने दौरे में समर्थकों के साथ चर्चा की थी।
विज्ञापन
दिल्ली में भी पार्टी का नाम फाइनल करने के लिए मंथन किया गया है। वह कह चुके हैं कि पार्टी की विचारधारा उनके नाम की तरह होगी और इसमें सभी धर्मनिरपेक्ष लोग शामिल हो सकते हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी जम्मू-कश्मीर के अधिकतर वरिष्ठ नेता पार्टी को छोड़कर आजाद के समर्थन में आ चुके हैं।
वह पार्टी का एजेंडा भी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करना, भूमि व नौकरियों के अधिकार स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षित करने के लिए संघर्ष जारी रखना आदि शामिल है।