{"_id":"542e5d1ff3df3ee85fefb1cf21d7988a","slug":"ghulam-ahmed-mir-reviewed-congress-membership-drive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में अपना जनाधार बढ़ा रही कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में अपना जनाधार बढ़ा रही कांग्रेस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 14 May 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने पार्टी मुख्यालय में वरिष्ठ पार्टी नेताओं की बैठक में प्रदेश में चल रहे सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इस अवसर पर मीर ने कहा कि देश के छह लाखों गांवों में लगभग हर गांव में कांग्रेस का झंडा और सदस्य हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वह हर स्तर पर सदस्यता अभियान को चलाकर इसे कामयाब बनाएं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की धर्मनिरपेक्ष नीतियों की वजह से हर धर्म, वर्ग, जाति और रंग में पार्टी की पहचान है। उन्होंने लोकमंत्र और धर्मनिरपेक्षता की मजबूती के लिए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह सदस्यता अभियान में ज्यादा से ज्यादा नये सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ें। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर पार्टी की ओर से जम्मू और श्रीनगर में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विधायक दल के नेता नवांग रिगजिन जोरा, वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, उपप्रधान रमण भल्ला, मूला राम, कांता भान, मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा, नीरज गुप्ता, प्रणव शगोत्रा, अनिल चोपड़ा, अशोक दुबे आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन