फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ghulam Ahmad Mir new president of PCC

कांग्रेस की कमान मीर को, सोज हटाए गए

Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:26 AM IST
विज्ञापन
Ghulam Ahmad Mir new president of PCC

रियासत में कांग्रेस ने संगठन में फेरबदल करते हुए नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की है। युवा नेता गुलाम अहमद मीर को नए अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. सैफुद्दीन सोज ने दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को इस्तीफा भेज दिया था।

विज्ञापन


उनका इस्तीफा मंजूर करते हुए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। कांग्रेस ने सोमवार को पांच राज्यों में अध्यक्ष की नियुक्ति की है। इनमें से ज्यादातर राहुल गांधी के करीबी माने जाते हैं। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण, दिल्ली में अजय माकन, गुजरात में भरत सिंह सोलंकी और तेलंगाना में उत्तम रेड्डी को अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही संजय निरूपम को राजनीतिक रूप से अहम मुंबई क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन


नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर का कहना है कि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस को फिर से जीवंत करना उनका मुख्य एजेंडा रहेगा। प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार तीनों खित्तों में है। लोगों को कांग्रेस के साथ जोड़ने और उनकी समस्याओं का हल करने की दिशा में पार्टी कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैफुद्दीन सोज का अब तक का सफर

Ghulam Ahmad Mir new president of PCC

15 दिसंबर, 1959 को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दमहाल गांव में जन्मे मीर पूर्ववर्ती नेकां कांग्रेस गठबंधन सरकार में पर्यटन मंत्री रहे थे। इससे पूर्व 2002-2005 तक मीर पीडीपी-कांग्रेस गठबंधन सरकार में पर्यटन राज्य मंत्री एवं सड़क एवं भवन राज्य मंत्री भी रहे।

डुरू विधानसभा क्षेत्र से वह 2002 और 2008 में चुनकर विधानसभा पहुंचे। 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में मीर को मात्र 150 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। मीर पर सेक्स स्कैंडल में शामिल होने के आरोप भी लगे थे। 2011 में उन्हें कोर्ट ने बरी कर दिया था।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के एक खेमे ने सोज के खिलाफ बगावत का झंडा बुलंद किया था। बैठक कर उन्हें पद से हटाने की मांग की थी। यह मामला सोनिया दरबार तक भी पहुंचा था।

इसके बाद से ही यह कयास लगाए जाने लगे थे कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष पद से सोज की छुट्टी हो सकती है। हालांकि, सोज का कहना है कि उन्होंने काफी दिनों तक प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई। अब किसी दूसरे को जिम्मेदारी दी जानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed