{"_id":"837ec7251ced214f5662478bb7e21658","slug":"ghulam-ahmad-mir-criticize-bjp-and-pdp-govt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार के चुनावी वादे बन गए जुमले: मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार के चुनावी वादे बन गए जुमले: मीर
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
भाजपा-पीडीपी की गठबंधन सरकार हो या फिर केंद्र की मोदी सरकार, चुनाव के समय लोगों को भावनाओं में बहाकर वोट हासिल करने वाले इन दलों की सरकारों का सच अब जनता के सामने हैं।
विज्ञापन
चुनावी वादे जुमले बनकर रहे गए। जनता पछता रही है और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन
रायपुर-दोमाना विधानसभा क्षेत्र में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव अभियान की शुरुआत करने को निकाली गई कांग्रेस की रैली में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कुछ इस तरीके से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन
मीर ने कहा कि चुनावी वादों से भाजपा हो या पीडीपी, यू टर्न ले चुकी हैं। लोग इन दलों को सबक सिखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में लोगों ने भाजपा को सबक सिखाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में पंचायत चुनाव में कांग्रेस को शानदार सफलता से साफ है कि कांग्रेस को लोग पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस खासतौर से पार्टी नेतृत्व सोनिया और राहुल गांधी को फंसाने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि रियासत में आगामी शहरी स्थानीय निकाय और पंचायत चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार हैं।
पीडीपी और भाजपा को इसमें राज्य की जनता बड़ा सबक सिखाएगी। रियासत में जनता से जुड़े नेता कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इससे साफ हैं कि कांग्रेस मजबूत है। आने वाले दिनों में विभिन्न पार्टियों से जुड़े कई नेता पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ उपप्रधान शाम लाल शर्मा, पूर्व सांसद मदन लाल शर्मा, विधायज जीएम सरूरी, कांता भान, विधायक मोहम्मद अकरम, महासचिव शब्बीर अहमद खान, चौधरी शाह मोहम्मद चौधरी, नम्रता शर्मा, मूला राम, नीरज गुप्ता, प्रणव शगोत्रा मौजूद रहे।